फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Miscreants Jewellery stolen from almirah in the house in Agra

आगरा: चाबी बनाने का झांसा देकर अलमारी से दो लाख रुपये के गहने उड़ाए, इस गैंग से रहें सावधान

Thu, 30 Dec 2021 01:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Dec 2021 01:32 PM IST
विज्ञापन
Two Miscreants Jewellery stolen from almirah in the house in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आगरा में टप्पेबाजों के बाद तालों की चाबी बनाने का झांसा देने के नाम पर चोरी करने वाला गैंग भी सक्रिय है। न्यू आगरा के गिर्राज नगर में दो बदमाशों ने चाबी बनाने के बहाने अलमारी से दो लाख रुपये के गहने पार कर लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को तलाशना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

गिर्राज नगर की लॉयर्स कॉलोनी निवासी ललित कपूर कलक्ट्रेट से सेवानिवृत्त हुए हैं। सात महीने पहले वह और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनकी पत्नी की मौत हो गई। बेटा गाजियाबाद में नौकरी करता है, जबकि बहू मोनिका और वो यहीं घर में रहते हैं। 
विज्ञापन

बहू की अलमारी की चाबी खो गई थी। 18 दिसंबर को दो युवक कॉलोनी में घूम रहे थे। वह ताला चाबी ठीक कराने और बनवाने के लिए आवाज लगा रहे थे। इस पर ललित ने दोनों को अलमारी की चाबी बनवाने के लिए बुलवा लिया। उन्होंने अलमारी की चाबी बनाने के लिए दूसरी अलमारी की असली चाबी देखने को कहा। इस पर उन्हें चाबी दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानबूझकर खराब की चाबी
उस चाबी को दोनों ने जानबूझकर खराब कर दिया। इसके बाद ताला नहीं लग रहा था। इस दौरान उसे ठीक करने के बहाने दूसरी अलमारी खोल ली। इसमें ललित की बहू के जेवरात रखे थे। दोनों जेवर लेकर चले गए। उनकी तकरीबन दो लाख रुपये है। 

पीड़ित ने पहले आरोपियों की खुद ही तलाश की। कई दिन बाद जब वो नहीं मिले तो पुलिस को तहरीर दी। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। थाना न्यू आगरा के प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल का कहना है कि आरोपियों की तलाश सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से की जा रही है।

टप्पेबाज गैंग कर चुका कई वारदात 
शहर में टप्पेबाजी की कई वारदात हो चुकी हैं। डेढ़ महीने पहले कमला नगर में व्यापारी से कमला नगर में पुलिस चेकिंग के नाम पर पांच लाख के गहने उतरवा लिए गए थे। सदर में महिला को झांसा देकर गहने उतरवाए गए थे। कोतवाली में सराफ के कर्मचारी से 27 किलोग्राम चांदी बदमाश ले गए थे। इन गैंग का अब तक पता नहीं चल सका है। अब ताला चाबी बनाने के नाम पर चोरी करने वाला गैंग भी सक्रिय है। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed