{"_id":"5cd683f1bdec22075671199f","slug":"two-miscreants-arrested-in-police-encounter-on-agra-lucknow-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के समीप मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, लूट-चोरी का माल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के समीप मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, लूट-चोरी का माल बरामद
Sat, 11 May 2019 06:03 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 11 May 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के समीप शुक्रवार देर रात एसटीएफ और आगरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। जबकि तीन बदमाश मौका पाकर फरार हो गए। पकड़े गए दोनों बदमाश लूटपाट और चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं।
गिरफ्तार बदमाशों में प्रवेश उर्फ पोदी पुत्र ओम प्रकाश निवासी बुढाना, थाना ताजगंज और योगेश पुत्र रामकिशन निवासी रामनगर कालौनी, वर्तमान पता बीयर बार के पीछे, बाईपास फतेहाबाद हैं। इनके कब्जे से बाइक सहित लूट का काफी सामान बरामद हुआ है।
आरोपी योगेश एक माह पूर्व ही जेल से छूटा था। उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी थी। पकड़े गए दोनों बदमाश अपने साथियों के साथ मिलकर कस्बा और आसपास के इलाकों में वारदात को अंजाम देते थे। दोनों बदमाशों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हो सकता है।

Trending Videos
ये बदमाश हुए फरार
फरार बदमाशों में श्यामू यादव, राधे उर्फ फौजी यादव, निवासी निर्भय की गढ़ी पचोखरा एवं अजय चौहान निवासी नगला गोबर थाना बरहन हैँ। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस दबिश दे रही है।
बता दें कि आगरा जिले में मतदान संपन्न होने के बाद लूट और डकैती की कई वारदात हो चुकी हैं। फतेहपुर सीकरी में तो तेल कारोबारी की हत्या कर डाका डाला गया था। पुलिस अभी तक किसी भी वारदात को खुलासा नहीं कर पाई है।