{"_id":"5b6eedd24f1c1b75568b696c","slug":"two-miscreants-arrested-in-police-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुगल रोड पर मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से दो सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगल रोड पर मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से दो सिपाही घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 11 Aug 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी बदमाशों की बाइक और तमंचा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के कमला नगर में मुगल रोड पर शनिवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की फायरिंग में दो सिपाही घायल हो गए। वहीं पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए बदमाशों में मथुरा का चांद भी शामिल है। इस पर लूट के मुकदमे दर्ज हैं। दोनों बाइक से चेन और पर्स लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। एक बदमाश भी घायल हुआ है।
शनिवार सुबह छह बजे न्यू आगरा पुलिस ने कमला नगर ए-ब्लॉक में मुगल रोड पर पल्सर सवार दो बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। उनकी बाइक फिसल गई।

Trending Videos
दो सिपाही घायल
अस्पताल में भर्ती घायल सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
इस पर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इसमें सिपाही शाकिर हुसैन के दाहिनी बाजू और सिपाही तहसीन के बाएं पैर की जांघ में गोली लग गई। वो दोनों गिर पड़े। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।
पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया। उसने अपना नाम रंजीत उर्फ रियाज (रामलीला ग्राउंड, महाविद्या कालोनी, गोविंद नगर, मथुरा) बताया। वर्तमान में वह राहुल नगर, बोदला (जगदीशपुरा) में रहता है।
वहीं भाग रहा बदमाश रास्ते में गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। उसने अपना नाम चांद मोहम्मद उर्फ पिल्लू पुत्र रमजानी (कटरा केशव देव, गोविंद नगर, मथुरा) बताया।

बदमाशों के पास से दो तमंचे, 4-4 कारतूस और दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक बाइक पल्सर, 250 ग्राम चांदी की जेवरात, दो मोबाइल और लूट के 1.34 लाख रुपये बरामद किए। वहीं घायल सिपाहियों का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया।
चांद कई बार जा चुका है जेल
इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा के मुताबिक, चांद मोहम्मद उर्फ पिल्लू राहुल नगर, बोदला में अपने साथी रियाज के साथ किराये के मकान में रहता है। दोनों चेन स्नेचिंग, मोबाइल लूटते हैं। वो वारदात करके मकान में छिप जाते हैं। चांद कई बार जेल जा चुका है। उस पर थाना लोहामंडी में हरीपर्वत, लोहामंडी और रकाबगंज में मुकदमे दर्ज हैं।