फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two miscreants arrested for tried rob a car on Inner Ring Road in agra

आगरा: इनर रिंग रोड पर कार लूटने की कोशिश, दो बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 03 Jan 2022 06:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jan 2022 06:39 PM IST
सार

आगरा में पुलिस की सतर्कता से इनररिंग रोड पर लूट की वारदात होने से बच गई। दो बदमाश कार लूटने की कोशिश कर रहे थे। तभी वहां पुलिस पहुंच गई और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
two miscreants arrested for tried rob a car on Inner Ring Road in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से आगरा के लिए बुकिंग पर लाए कार को दो बदमाशों ने इनर रिंग रोड पर तमंचे के बल पर लूटने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित विनोद कुमार निवासी नरेला, दिल्ली ने बताया कि रविवार को दो युवकों ने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आगरा के लिए उसकी स्विफ्ट डिजायर कार को बुकिंग करके लाए थे। रविवार की रात एत्मादपुर (आगरा) के समीप इनर रिंग रोड पर पहुंचते ही उसे कार रोकने के लिए कहा। 
विज्ञापन


पुलिस को देखकर चालक ने मचाया शोर 
इसके बाद बदमाशों ने तमंचा सटाकर उसकी कार लूटने की कोशिश की। तभी वहां से गुजर रही पुलिस की गाड़ी को देखते ही उसने शोर मचा दिया। इस पर छलेसर चौकी के दरोगा ने वहां पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी एत्मादपुर अरुण कुमार बालियान ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम अनुरुद्ध और अंकित निवासी ग्राम यारा, थाना कठेरा, झांसी बताया है। बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस और 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed