{"_id":"61db2ecaf114892ce3420992","slug":"two-men-molested-the-girl-in-the-hotel-room-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: होटल में खुर्जा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: होटल में खुर्जा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 10 Jan 2022 12:21 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:21 AM IST
सार
आगरा के एक होटल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती बुलंदशहर के खुर्जा की रहने वाली है। वह परिचित युवक के बुलाने पर यहां आई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के एक होटल में रविवार को खुर्जा की युवती से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती एक युवक को जानती थी। युवक ने उसे मिलने बुलाया। इसके बाद होटल में लेकर गया। यहां दोनों युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि खुर्जा की रहने वाली युवती अपना व्यवसाय करती है। रविवार रात 11 बजे युवती ने पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि फतेहाबाद क्षेत्र के एक युवक से उसकी जान पहचान थी। उससे मिल भी चुकी थी। रविवार को युवक ने उसे फोन किया। मिलने के लिए बुलाया। इस पर वो आगरा आ गई। युवक उसे ताजगंज क्षेत्र में मिला। उसे गाड़ी में बैठाकर बातचीत करता रहा। इसके बाद उसे एक होटल में ले गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोपी का नाम-पता बताया
आरोप है कि उसका दोस्त भी आ गया। होटल के कमरे में दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों उसे छोड़कर चले गए। तब उसने पुलिस को सूचना दी। युवती होटल का नाम नहीं बता पा रही थी, जबकि युवक का नाम पता बताया। पुलिस होटल के बारे में पता कर रही थी।
विज्ञापन
सीओ सदर का कहना है कि पीड़ित युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। जिस होटल में घटना हुई है, उसके कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जाएंगे।