फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two men killed the young man by stabbing him with knife in Agra

आगरा में युवक की हत्या: हमलावरों ने डंडों से पीटा, चाकू से कई वार, दहशत में घरों से नहीं निकले लोग

Mon, 03 Jan 2022 12:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jan 2022 12:10 AM IST
सार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में रविवार रात तकरीबन नौ बजे एक युवक की हत्या कर दी गई। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी फरार हो गए हैं। 

विज्ञापन
Two men killed the young man by stabbing him with knife in Agra
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला के राकेश नगर में रविवार रात को एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले डंडों से प्रहार किए, बाद में गर्दन, सीने और पेट में चाकू मारे। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से दहशत में आए मोहल्ले के लोग घरों से बाहर नहीं निकले। रंजिश में हत्या की आशंका है। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन

सिद्धार्थ नगर, नरायच निवासी धर्मवीर उर्फ बाबू वांटेड  (32) की घर में ही परचून की दुकान है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि धर्मवीर रात तकरीबन आठ बजे घर से सामान लेने निकले थे। इसके बाद घर वापस आ रहे थे। राकेश नगर भगेना वाली गली में कुछ लोगों ने रोक लिया। पहले डंडों से पिटाई लगाई। इसके बाद चाकू से हमला किया। 
विज्ञापन

शरीर पर कई जगह चाकू मारे 
हमलावरों ने गर्दन, सीने और पेट में चाकू मारे। इससे धर्मवीर लहूलुहान होकर गिर गया। इसके बाद भी आरोपी चाकू मारते रहे। उनकी मौत होने के बाद ही हमलावर भागे।  सूचना पर पीआरवी पहुंच गई। मोहल्ले में धर्मवीर का शव पड़ा हुआ था। बाद में थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय फोर्स के साथ पहुंच गए। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। मगर, कोई हत्याकांड के बारे में नहीं बता पा रहा था। एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि घटना के पीछे रंजिश की बात सामने आई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्राथमिक पूछताछ में दो लोगों के नाम सामने आए हैं। मृतक के शरीर पर चार जगह चाकू से वार के निशान नजर आए हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

मोहल्ले के एक परिवार से चल रही रंजिश  
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि मृतक धर्मवीर पर परिजनों ने दो मुकदमे दर्ज होने के बारे में बताया है। वह कातिलाना हमले के मामले में जेल गया था। इस मामले में दो महीने पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर आया था। परिजनों ने यह भी बताया कि उनकी राकेश नगर में रहने वाले खचेरा और महेंद्र से रंजिश चल रही थी। पुलिस हत्या के पीछे के कारण और आरोपियों के बारे में अभी और पूछताछ कर रही है। 

अंडे की दुकान पर हुआ था विवाद 
पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला कि पुलिस को फोन अंडे बेचने वाले युवक ने किया था। बताया था कि चार-पांच युवक ठेले पर आए थे। वह अंडे खाने के बाद जाने लगे। रुपये मांगने पर चाकू निकाल लिया। इस पर वो दूर भाग गया। 

उसने पुलिस को सूचना दी। धर्मवीर निकलकर जा रहा था। उन्होंने युवकों को रोका था। वह उसे खींचकर गली में ले गए। धर्मवीर पर चाकू से हमला बोला। मौके पर पुलिस पहुंची तो धर्मवीर की लाश मिली। विक्रेता ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। 

परिवार में मचा कोहराम
धर्मवीर की पत्नी कंचन है। डेढ़ साल की बेटी स्वीटी है। पांच बहन, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। दो भाई और हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

नहीं की बचाने की हिम्मत 
पुलिस को पता चला है कि जिस समय हत्या हुई, तब कुछ लोग घरों से देख रहे थे। मगर, दबंगों की वजह से कोई घरों से बाहर नहीं आया। गली में लाइट भी बंद थीं। पुलिस के आने पर ही लोग बाहर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed