{"_id":"6ac89ba835bd229c55075c83","slug":"two-members-of-babaria-gang-injured-in-police-encounter-in-mathura-arrested-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पुलिस मुठभेड़ में बाबरिया गिरोह के दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पुलिस मुठभेड़ में बाबरिया गिरोह के दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
Fri, 09 Oct 2026 01:15 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:15 PM IST
सार
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में परखम गौशाला नहर पुल के पास पुलिस की मुठभेड़ में बाबरिया गिरोह के दो सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचे, कारतूस, पायजेब, ₹10,700 नकद और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात पुलिस की बाबरिया गिरोह के सदस्यों से मुठभेड़ हो गई। परखम गौशाला नहर पुल के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशो की टांग में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी फरह में भर्ती कराया है। उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, चोरी की पायजेब, नकदी और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रही नकबजनी की घटनाओं के खुलासे और रोकथाम के लिए चौकी प्रभारी ओल उपनिरीक्षक अरविंद सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फरह क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बाबरिया गिरोह के सदस्य राजस्थान की ओर से फरह की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने परखम नहर पुल के पास चेकिंग शुरू कर दी।
इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर परखम गौशाला रोड की ओर भागने लगे। पुलिस का दावा है कि बदमाशों ने पीछा कर रही टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश की टांग में गोली लगने से घायल हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील उर्फ सुलील बाबरिया निवासी पुरा, थाना मगोर्रा और सन्जू बाबरिया निवासी पुरा, थाना मगोर्रा, मूल निवासी गणेशपुरा, दौसा राजस्थान के रूप में हुई। सीओ प्रवीण तिवारी ने बताया है कि आरोपियों के कब्जे से दो जोड़ी सफेद धातु की पायजेब, 10,700 रुपये नकद तथा हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की। इस मामले में एक अन्य आरोपी जीतू को पुलिस सात अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।