{"_id":"5c012b2ebdec2241641d3ec7","slug":"two-man-arrested-for-fraud-on-name-of-pradhanmantri-awas-yojana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैंप लगाकर ठगी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप लगाकर ठगी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 30 Nov 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
ठगी का खुलासा होने पर हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले में सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। ऐसे ही एक मामले का खुलासा शुक्रवार को हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर फर्जी तरीके से अंत्योदय निशुल्क आवासीय योजना के फार्म भरने के लिए आवास विकास कालोनी में कैंप लगाकर लोगों से 200-200 रुपये वसूले गए।
जब ठगी का खुलासा हुआ तो लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे भाजपा नेताओं ने दो लोगों को दबोच लिया, जबकि तीन लोग फरार हो गए। फर्जी तरीके से डेढ़ सौ से अधिक लोगों के फार्म भर कर ये लोग दो-दो सौ रुपये ले चुके थे। पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले आई। वहीं तीन आरोपी धनराशि और लैपटॉप आदि लेकर भाग गए।
सुहाग नगर कालोनी स्थित मेला वाले पार्क में सुबह प्रधानमंत्री अंत्योदय निशुल्क आवासीय योजना के नाम पर पंजीकरण कैंप लगाया गया। जबकि इस नाम से कोई योजना नहीं है। निशुल्क मकान मिलने की सूचना पर सुहागनगर, मुरली नगर, हिमायूंपुर, करबला सहित आसपास के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई।

150 लोगों से वसूले 200-200 रुपये
कैंप में कुल पांच लोग शामिल थे। उन्होंने काफी तेजी से कार्य करते हुए दो घंटे में ही 150 से अधिक फार्म भरकर सभी से दो-दो रुपये जमा करा लिये। फार्म भरने वालों को कहा गया कि अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं। रुपये जमा करने वालों में कई ऐसी गरीब महिलाएं भी थीं, जो घर में मेहनत मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण कर थीं।
प्रधानमंत्री आवास के नाम पर कैंप लगने की सूचना जब भाजपा नेताओं को मिली तो उन्होंने महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता से कैंप के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि शहर में ऐसी कोई योजना नहीं है। महानगर अध्यक्ष थाना दक्षिण एसओ को फोन करने के साथ स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस के आने की भनक लगते ही कैंप में से तीन युवक लैपटॉप और जमा पैसे लेकर भाग गए। मौके पर दो युवक पकड़े गए। इनमें से एक ने अपना नाम अब्दुल सलीम निवासी बालूगंज प्रतापपुर आगरा तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम सुनील कुमार बताया। इसके पास ओएसआर इंडिया हाउसिंग डवलपमेंट सोसायटी, लखनऊ का आईकार्ड मिला। परिचय पत्र पर ज्वाइंट प्रोजेक्ट मैनेजर लिखा हुआ था।
पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों युवकों को पकड़ लिया। हजारों रुपये की ठगी का मामला सामने पर आने महिलाओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। गुस्साई महिलाएं जैसे ही पकड़े गए युवकों को पीटने के लिए आगे बढ़ी, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद पुलिस दोनों युवकों को पकड़ कर थाने ले गई। थाने में दोनों युवकों के पास से 68 रसीदें प्राप्त हुईं हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।