फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two lakh rupees cash stolen from grocery shop

Agra News: किराने की दुकान से दो लाख रुपये की नकदी चोरी

Thu, 03 Apr 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 03 Apr 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees cash stolen from grocery shop
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित एक किराना की दुकान पर करीब एक माह पहले आए युवक ने बहन की शादी के लिए सामान खरीदने की बात कही। इस दौरान दुकान में रखे दो लाख रुपये चोरी कर भाग गया। सीसीटीवी से चोर का पता लगने के बाद पीड़ित ने बुधवार को कोतवाली में केस दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास काॅलोनी के रहने वाले उमानंद गुप्ता ने बताया कि आगरा रोड पर पुत्र की किराना की दुकान है। 23 फरवरी की शाम को वह दुकान पर बैठे हुए थे। तभी एक व्यक्ति वहां आया और बताया कि उसका नाम राजीव है और वह किर्रा गांव का रहने वाला है। बहन की शादी के लिए उसे चीनी, घी, रिफाइंड आदि किराने का सामान चाहिए। पुत्र प्रबल ने सारा सामान लिख लिया। 5 मार्च की दोपहर को वह व्यक्ति दुकान पर आया और कहा कि उसका ट्रैक्टर आ रहा है। उसका लिखाया गया, सारा सामान निकलवा दो। वह उनका पुत्र और नौकर ग्राहकों में व्यस्त थे। इस बीच आरोपी मौका पाकर रेक में रखे दो लाख रुपये निकाल वहां से भाग गया। उसके जाने के बाद जब सीसीटीवी देखे तो जानकारी हुई। पता चला कि दुकान से रुपये चुराने वाले व्यक्ति का नाम राजीव नहीं बल्कि आलोक शाक्य निवासी उददैतपुर अभई है। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed