{"_id":"5b519de74f1c1b58488b5e88","slug":"two-killed-in-bike-car-crashed-on-delhi-agra-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर: कार ने बाइक सवारों को उड़ाया, किशोर समेत दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर: कार ने बाइक सवारों को उड़ाया, किशोर समेत दो की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 20 Jul 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के चौमुहां क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह आगरा-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। आम्रपाली के पास मथुरा की ओर से तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में किशोर समेत दो की मौत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार 10 फीट ऊपर तक हवा में उछल गए। हादसे के बाद कार भी कुछ दूर जाकर पलट गई। इसमें कार सवार चार युवक घायल हो गए। हालांकि भीड़ को देख चारों मौके से भाग गए।
मृतकों की शिनाख्त वेदपाल पुत्र सोरन सिंह व 14 वर्षीय सागर पुत्र दिनेश के रूप में हुई है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची लोगों को शांत कराकर मार्ग सुचारू करवाया।

आम्रपाल के पास हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वेदपाल गैस एजेंसी से सिलेंडर भरा कर आम्रपाली के समीप कट पर सड़क पार कर रहा था। तभी मथुरा की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद कार सवार भागने का प्रयास कर रहे थे कि कार के नीचे सिलेंडर जा फंसा। करीब 100 मीटर आगे जाकर कार भी पलट गयी। इसमें कार सवार चार युवक घायल हो गए। गुस्साईं भीड़ देखकर चारों ने वहां से भाग गए।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि कार सवारों को जल्द पकड़ा जाएगा। उधर, हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।