फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two killed, 17 injured, 1 referee, including a sweeper

सड़क हादसों में सफाई कर्मी सहित दो की मौत, 17 घायल, 1 रेफर

Thu, 30 Sep 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two killed, 17 injured, 1 referee, including a sweeper
कासगंज। जनपद मेें सड़क हादसे की तीन अलग-अलग घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में सफाईकर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ढोलना के नोगमा निवासी उदयवीर (33) पुत्र दयाराम बृहस्पतिवार देर शाम अपना पेंटिंग का कार्य निपटाकर अपने घर वापस लौटने के लिए शहर के छर्रा अड्डा के निकट स्थित ई रिक्शा स्टैंड की ओर जा रहा था। तभी ईदगाह के निकट ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ढोलना के ईशेपुर निवासी पंचायत सफाई कर्मी रामलाल (45) अपनी पत्नी सावित्री के साथ जिला अस्पताल पर फिटनेश सर्टीफिकेट बनबाने के लिए पैदल ही जा रहा था। तभी अस्पताल के नजदीक ही टेंपो ने दोनों को रौंद दिया। जिससे रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी गंभीर घायल हो गई। उसी टेंपो में सिढ़पुरा के मगथरा निवासी मुन्नी देवी पत्नी चरन सिंह का शव कछला जा रहा था। हादसे में टेंपो सवार मगथरा निवासी हंसराज, राहुल, चरन सिंह, प्रकाश, नवल, सिरोली निवासी छोटेलाल घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि सावित्री की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक रामलाल का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया जबकि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एक अन्य घटना में ढोलना के निकट ट्रक ने बैन में टक्कर मार दी।जिससे वैन में सवार बरेली के जाखेडी कुलदीया निवासी बुद्घ सेन भाई लेखराज व उनके पुत्र रमेश, छत्रपाल, जय सिंह पुत्र हंसुली सिंह, हरीश, पातीरम व कांता प्रसाद घायल हो गए। पुलिस ने इन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed