{"_id":"6642093b48817ac7f50e3608","slug":"two-injured-including-policeman-in-bike-collision-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-117348-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाइकों की भिड़ंत में पुलिसकर्मी सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाइकों की भिड़ंत में पुलिसकर्मी सहित दो घायल
Mon, 13 May 2024 06:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 13 May 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में पुलिसकर्मी सहित दो घायल
बिछवां। थाना क्षेत्र में जीटी रोड हाईवे पर रविवार की रात ईवीएम सुरक्षा ड्यूटी में जा रहे आरक्षी की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में पुलिसकर्मी व दूसरी बाइक सवार युवक घायल हो गया। थाने में तैनात आरक्षी सुरजीत सिंह की ड्यूटी रात को ईवीएम सुरक्षा को लेकर नवीन मंडी में लगी थी। रात के समय वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। बाइक जब जीटी रोड हाइवे पर पहुंचा। तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में आरक्षी और दूसरी बाइक सवार बॉबी निवासी गांव निजामपुर थाना कुरावली घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल आरक्षी और युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद