फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two injured by current

मैनपुरी में टेलीकॉम कंपनी की लापरवाही से दो लोगों की जान जाने से बची

Thu, 04 Mar 2021 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
two injured by current
मैनपुरी। पाइपलाइन की मरम्मत कर रहे दो लोगाें को करंट लग गया। निजी टेलीकॉम कंपनी की यह लापरवाही नगर पालिका कर्मचारी और बिजली विभाग के लाइनमैन को भारी पड़ गई। एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरा निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर उपचार करा रहा है। हादसा मोबाइल की केबल बिछाए जाने के लिए की गई खोदाई के चलते हुआ।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर एक टेलीकॉम कंपनी अंडरग्राउंट केबल बिछा रही है। टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारियों ने खोदाई के दौरान कमला टाकीज वाली गली के सामने पानी की लाइन और अंडरग्राउंड बिजली की लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे आसपास की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। बृहस्पतिवार की दोपहर जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका की टीम पाइपलाइन की मरम्मत के लिए मौके पर पहुंची। नगर पालिका कर्मचारी शोर सिंह पाइपलाइन ठीक करने के लिए गड्ढे में जैसे ही उतरा, वैसे ही करंट की चपेट में आ गया। वह बेहोश हो गया। नगर पालिका कर्मचारियों ने उसे गड्ढे से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी नगर पालिका और बिजली विभाग को दी गई। नगर पालिका के जेई मनीष कुमार ने बिजली विभाग के एसडीओ बृजेश कुुमार को इससे अवगत कराया। बिजली लाइन काटने के लिए प्राइवेट लाइनमैन अजय कुमार को मौके पर भेजा गया। अजय लाइन काट रहा था, तभी अचानक उसे भी करंट लगा और वह पोल से नीचे गिर पड़ा। अजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अनुमति के खोदाई कर रही है टेलीकॉम कंपनी
नगर पालिका ईओ लालचंद भारती ने कहा कि टेलीकॉम कंपनी बिना अनुमति के ही नगर में खोदाई कर रही है। उसने नक्शा भी नहीं लिया है। इसी वजह से पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई। टेलीकॉम कंपनी के संचालक से संपर्क किया जा रहा है। सभी मौके से भाग गए हैं। जो नंबर मिले हैं वह बंद हैं। मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

तीन अन्य लोग भी हुए घायल
टेलीकॉम कंपनी ने कमला टॉकीज वाली गली के मुख्य रास्ते को पूरी तरह से खोद दिया है। यहां किसी प्रकार का संकेतांक आदि भी नहीं लगाया गया है। इससे मोहल्ला के निवासी राकेश कुमार, जीवन लाल और सुमित कुमार भी बुधवार की शाम गिरकर घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed