{"_id":"6273608ffa81d04e39377211","slug":"two-including-a-woman-died-due-to-lightning-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी ने मचाई तबाही: एटा में आंधी व बिजली से महिला सहित तीन की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी ने मचाई तबाही: एटा में आंधी व बिजली से महिला सहित तीन की मौत, दो घायल
Thu, 05 May 2022 10:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 05 May 2022 10:58 AM IST
सार
अचानक बिगड़े मौसम के मिजाज ने जिले में जमकर तबाही मचाई। आंधी से पेड़ और खंभे उखड़कर सड़कों पर गिर गए। वहीं बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत हो गई। आंधी में फंसकर किसान साइकिल सहित खंदी में गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में बुधवार शाम आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के साथ बिजली भी गिरी। अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं बिजली गिरने से झुलस गईं। जैथरा में महिला और सकीट में अधेड़ किसान की जान बिजली गिरने से गई है। वहीं जैथरा थाना क्षेत्र में किसान आंधी के चलते खंदी में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।
सकीट थाना क्षेत्र के गांव कवार निवासी दिनेश ने बताया कि उसके 55 वर्षीय पिता महेंद्र बुधवार को खेतों में कार्य करने के लिए गए थे। शाम करीब 6 बजे आंधी आई और पानी के साथ ही बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर पिता की मौत हो गई। बरसात रुकने के बाद जब लोग खेतों की तरफ गए तो पिता मृत अवस्था में मिले।
वहीं दूसरी घटना में जैथरा थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया सुहागपुर निवासी कमलेश की 32 वर्षीय पत्नी राधा खेत पर कार्य कर रही थी। साथ में गांव की फूलश्री सहित दो महिलाएं भीं थीं। तीनों के ऊपर बिजली गिर पड़ी। उन्हें जैथरा पीएचसी ले जाया गया वहां से राधा को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। एटा लाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसी थाना क्षेत्र के गांव कूल्हापुर निवासी मंजूलाल ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया बुधवार को परिवार के भाई 55 वर्षीय बांकेलाल बुधवार शाम साइकिल से जैथरा कार्य से गए थे। आंधी में फंसकर वह साइकिल सहित खंदी में गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई। जैथरा थानाध्यक्ष डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से महिला और खंदी में गिरने से बुजुर्ग की मौत बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।