फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura News:two hundred people gathered in corona patient funeral procession in mathura

कोरोना संक्रमित की शवयात्रा में शामिल हुए 200 लोग, पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मचा हड़कंप

Mon, 08 Jun 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Jun 2020 12:07 AM IST
सार

  • मरीज की मौत के बाद आई कोरोपा पॉजिटिव रिपोर्ट, 
  • प्रशासन ने सादाबाद-राया रोड को सील किया

विज्ञापन
Mathura News:two hundred people gathered in corona patient funeral procession in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

मथुरा जिले के राया कस्बे में कोरोना संक्रमित की शवयात्रा में 200 लोग शामिल हुए। मौत के बाद रविवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो कस्बे में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। शवयात्रा में शामिल होने वालों की तलाश हो रही है। 
विज्ञापन

  
कस्बा के सादाबाद रोड निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति को बीमारी के चलते फरीदाबाद के मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट आने से पहले शनिवार को मरीज की मौत हो गई। 
विज्ञापन


परिजन उसका शव राया ले आए और यहां अंतिम संस्कार कर दिया। हैरत की बात यह कि कोरोना संकट के बीच भी मृतक के अंतिम संस्कार में करीब 200 लोग शामिल हुए थे, जबकि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सिर्फ 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वारंटीन किए जाएंगे सभी लोग

रविवार को मृतक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई तो कस्बे में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर प्रशासन ने तुरंत राया के सादाबाद रोड को सील करा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम शवयात्रा में शामिल होने वालों की सूची तैयार करने में जुट गई। 

एसडीए महावन जगप्रवेश ने बताया कि मृतक के परिजनों के सैंपल लिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मृतक की अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार में जो लोग शामिल हुए थे उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। सभी को क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed