फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two hours of sunshine gave relief, it may rain today

Agra News: दो घंटे की धूप ने दी राहत, आज हो सकती है बारिश

Sat, 11 Jan 2025 03:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 11 Jan 2025 03:19 PM IST
विज्ञापन
Two hours of sunshine gave relief, it may rain today
कासगंज। जिले में सुबह के समय छाए कोहरे व शीतल हवाओं से परेशान लोगों को दोपहर के समय दो घंटे की धूप ने राहत दे दी। लोगों ने धूप में बैठकर राहत की सांस ली। न्यूनतम पारा सात डिग्री तथा अधिकतम पारा 17 डिग्री रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश का अलर्ट दिया है। बारिश होने पर ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को निकली हल्की धूप के बाद रात में घना कोहरा छा गया। कोहरे का असर शुक्रवार को दोपहर तक बना रहा। कोहरे व ठंडी हवा के झोंके लोगों को परेशान करते रहे। गलन भरी सर्दी से बेहाल लोग अलाव के सहारे ठंड से राहत पाने की कोशिश में जुटे रहे, लेकिन दोपहर 12 बजे मौसम ने करवट बदल ली। तेज खिली धूप निकल आई। धूप निकलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे। लोग धूप में बैठने के लिए घरों की छतों, पार्कों आदि में पहुंच गए। लगभग दो घंटे तक धूप खिली रही। दोपहर दो बजे के बाद मौसम फिर से बदल गया। बादलों ने डेरा डाल लिया। इससे फिर से ठंड बढ़ गई। दोपहर के समय अधिकतम पारा 17 डिग्री तक पहुंचा। शाम को फिर से कोहरे की दस्तक होने लगी। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को बारिश हो सकती है। बारिश होने पर ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन



कोहरे से ट्रेनों के संचालन पर पड़ा असर
कासगंज। राम नगर सुपर फास्ट एक्सप्रेस रात में 1:46 बजे के स्थान पर 2:27 बजे, आगरा फोर्ट एक्सप्रेस रात 2:20 बजे के स्थान पर 2:56 बजे, मथुरा मेला एक्सप्रेस सुबह 8:50 बजे के स्थान पर 9:47 बजे, बरेली सिटी कासगंज पेसेंजर 10:40 के स्थान पर 10:56 बजे जंक्शन पहुंची। आगरा केंट एक्सप्रेस दोपहर 12:00 बजे के स्थान पर 1:00 बजे जंक्शन पहुंची।

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed