{"_id":"65db867e71cf2c46b20385b1","slug":"two-history-sheeters-arrested-for-operating-illegal-arms-factory-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-111720-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Sun, 25 Feb 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
पटियाली(कासगंज)। पटियाली कोतवाली पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए शस्त्र बनाते हुए दो हिस्ट्री शीटर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। शस्त्र फैक्ट्री से शस्त्र बनाने के उपकरण, 5 तमंचे, 1 बंदूक व अधबने तमंचे कारतूस आदि बरामद किया है। पटियाली पुलिस और एसओजी की टीम ने यह संयुक्त कार्रवाई की।पकड़े गए हिस्ट्री शीटर अपराधि काफी शातिर हैं। पुलिस ने दोनों अपराधियों को जेल भेज दिया है।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने भंडाफोड़ की जानकारी देते हुए बताया कि एसओजी टीम के निरीक्षक प्रवेश राणा एवं पटियाली के निरीक्षक गोविंद वल्लभ शर्मा की टीम को शस्त्र फैक्ट्री के संचालन के संबंध में जानकारी मिली। यह फैक्ट्री भरगैन के जंगल में संचालित हो रही थी। पुलिस टीमों ने घेराबंदी करके शस्त्र बनाते हुए हिस्ट्रीशीटर अपराधी तोताराम एवं रोहित निवासीगण ग्राम सिरसा थाना कपिल जनपद फर्रुखाबाद का मौके से गिरफ्तार किया। शस्त्र फैक्ट्री से पांच तमंचे 315 बोर, एक अधबना तमंचा, एक बंदूक 12 बोर, कारतूस एवं शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। उन्होंने बताया कि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम में मामला दर्ज करके दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
तोताराम पर दर्ज हैं 11 मामले, तो रोहित पर दर्ज हैं 8 मामले
कासगंज। हिस्ट्रीशीटर अपराधी तोताराम का 11 आपराधिक घटनाओं का इतिहास है। उसके खिलाफ फर्रुखाबाद जनपद के कंपिल थाने में 10 मामले दर्ज हैं। यह मामले जानलेवा हमला, मारपीट, बलवा, शस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर आदि की धाराओं में दर्ज हैं। एक मामला पटियाली में दर्ज हुआ है। वहीं रोहित पर 8 मामले दर्ज हैं। यह मामले भी शस्त्र अधिनियम, मारपीट, बलवा सहित अन्य संगीन धाराओं में फर्रुखाबाद जनपद के कंपिल में दर्ज है। अवैध शस्त्र फैक्ट्री का मामला पटियाली में दर्ज किया गया है।