फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two gold medals in hockey are a moment of pride for every Indian.

Agra News: हॉकी में दो स्वर्ण हर भारतवासी के लिए गर्व का क्षण

Sun, 04 Oct 2026 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Two gold medals in hockey are a moment of pride for every Indian.
आगरा। एशियाई खेलों में भारतीय हॉकी के दोहरे स्वर्ण ने देशभर में खुशी की लहर दौड़ा दी है। पुरुष और महिला दोनों टीमों के चैंपियन बनने पर आगरा के अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित और ओलंपियन जगबीर सिंह ने खास बातचीत में इसे हर भारतवासी के लिए गर्व का क्षण बताया।
विज्ञापन

जगबीर सिंह ने कहा कि भारतीय हॉकी ने एशिया में अपनी मजबूत स्थिति फिर साबित किया है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय पुरुष टीम ने लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टीम ने फाइनल में आक्रामक हॉकी के साथ मजबूत डिफेंस का शानदार नमूना पेश किया। उन्होंने कहा कि सबसे खास बात यह रही कि पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में हुई गलतियों को टीम ने फाइनल में पीछे छोड़ते हुए अधिक अनुशासित और संतुलित खेल दिखाया।
विज्ञापन

उन्होंने भारतीय महिला टीम की उपलब्धि को भी बेहद खास बताया। कहा कि पिछले एशियाई खेलों की चैंपियन और ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन जैसी मजबूत टीम को हराकर स्वर्ण जीतना शानदार उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें एक ही एशियाई खेल में चैंपियन बनकर आगामी ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई करने में सफल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed