{"_id":"62cb9ab9d9ba9d3d52407a58","slug":"two-girls-missing-from-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: पिता ने दूसरे समुदाय की युवती के खिलाफ दर्ज कराया बेटी के अपहरण का मुकदमा, 17 मई से दोनों हैं लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पिता ने दूसरे समुदाय की युवती के खिलाफ दर्ज कराया बेटी के अपहरण का मुकदमा, 17 मई से दोनों हैं लापता
Mon, 11 Jul 2022 09:06 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 11 Jul 2022 09:06 AM IST
सार
दोनों युवतियों के घर पड़ोस में हैं। 17 मई को दोनों एक साथ लापता हुईं थीं। सीसीटीवी फुटेज में एक साथ दोनों जाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखीं दोनों युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी की दो युवतियां 17 मई से लापता हैं। एक की उम्र 19 साल तो दूसरी की 26 साल है। कम उम्र की युवती के पिता ने बहला-फुसलाकर अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। 54 दिन बाद भी युवतियों को पुलिस बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि दोनों युवतियों के घर पड़ोस में हैं। 17 मई को दोनों साथ घर से निकली थीं। अपने मोबाइल घर पर ही छोड़ दिए। कपड़े और अन्य सामान भी नहीं लेकर गई थीं। 19 वर्षीय युवती के पिता ने थाना में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। बाद में 24 मई को मुकदमा दर्ज कराया। इसमें दूसरी युवती को नामजद किया। युवती के पिता ने कहा कि 26 साल की युवती उनकी बेटी को अगवा कर ले गई है। दोनों अलग-अलग समाज से हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखीं दोनों
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि युवतियां सीसीटीवी फुटेज में साथ जाती नजर आई थीं। आईएसबीटी पहुंची थीं। इसके बाद कहां गईं पता नहीं चल सका। मामले में पुलिस जानकारी जुटा रही है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। दोनों के अन्य परिचितों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन