फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two girl students were blackmailed by making obscene photos FIR registered.

UP: बेटियों का दर्द...एक 13 वर्ष की, तो दूसरी की उम्र 17, दोनों के साथ हुई ऐसी घटना, जानकर पुलिस भी हैरान

Tue, 06 Jan 2026 08:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Jan 2026 08:58 AM IST
सार

आगरा में दो बेटियों को ब्लैकमेल किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों के अश्लील फोटो खींच लिए गए। दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Two girl students were blackmailed by making obscene photos FIR registered.
स्कूल की छात्रा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र की 13 वर्षीय छात्रा को रास्ते में रोककर क्षेत्रीय युवक मनोज उर्फ डैनी ने अश्लील हरकत की। अपने किसी साथी से हरकत करने का फोटो खिंचवा लिया। इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पिता का आरोप यह भी है कि आरोपी के साथी रवि गांधी ने चौकी पर सांठगांठ कर आरोपी पर प्राथमिकी नहीं होने दी थी। सिर्फ शांति भंग की धाराओं में चालान कराया। आरोपी के दोबारा पीछा करने पर पीड़िता के पिता ने डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास से शिकायत की तब प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें रवि गांधी को भी नामजद किया गया है। छात्रा के पिता ने बताया कि मनोज उर्फ डैनी विजय नगर के नगला धनी का निवासी है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


नाबालिग को ब्लैकमेल कर रहा पड़ोसी
सदर थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी से जान पहचान का फायदा उठाकर पड़ोसी योगेश ने साथ में फोटो खींच ली। इसके बाद वह उसे फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। परिजन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed