फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two friends riding a bike died in a collision with a loader, sister injured

Agra News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, बहन घायल

Fri, 18 Aug 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 18 Aug 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Two friends riding a bike died in a collision with a loader, sister injured
कासगंज। बदायूं मार्ग पर सोरोंजी क्षेत्र के नगला खंजी के निकट लोडर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया है।हादसे में रोहित(19) निवासी नगला वाले सहावर गेट और अभिषेक (20) निवासी नगला अस्तल की मौत हो गई है। बृहस्पतिवार देर शाम रोहित, अभिषेक और बहन बबली (16) बाइक से रिश्तेदारी में सोरोंजी के बहादुरनगर जा रहे थे। नगला खंजी के पास सोरों की ओर से आ रहे लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें तीनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को आगरा रेफर कर दिया। रास्ते में रोहित और अभिषेक ने दम तोड़ दिया, जबकि बबली का इलाज आगरा में चल रहा है। पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा कर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लोडर को वाहन पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन



रोहित करता था मजदूरी, अभिषेक था 11वीं का छात्र
कासगंज। बदायूं मार्ग पर सोरोंजी क्षेत्र के नगला खंजी पर हुए सड़क हादसे में मृतक दोनों दोस्त घर में बड़े थे। रोहित मजदूरी करता था, जबकि अभिषेक ग्यारहवीं का छात्र था।सड़क हादसे मे मृतक रोहित का छोटा भाई नितिन है। उसकी तीन बहने हैं। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। वह भी सहयोग के लिए मजदूरी करता था। मृतक अभिषेक भी भाइयों में सबसे बड़ा था। वह 11वीं का छात्र था। उसका छोटा भाई टिंशू है। पिता महेशचंद्र मजदूरी करते हैं। बड़ा बेटा होने के कारण परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। उसकी इकलौती बहन बबली हादसे में घायल है। जिसका उपचार आगरा के निजी चिकित्सालय में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed