फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two friends left home at midnight family members searching Both of them are going to get married next month

यूपी: दो सहेलियों ने आधी रात को छोड़ा घर, तलाश में जुटे परिवार वाले; अगले महीने होनी है दोनों की शादी

Sun, 21 Jan 2024 04:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 04:54 PM IST
सार

जिन दो युवतियों की शादी अगले महीने होने वाली है, वो आधी रात को घरवालों को चकमा देकर भाग निकलीं। जानकारी सुबह हुई जब परिवार के लोगों को दोनों सहेलियां नहीं मिलीं। परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन उनके बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। 
 

विज्ञापन
Two friends left home at midnight family members searching Both of them are going to get married next month
युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के सोरोंजी क्षेत्र से दो युवतियां शादी होने से पहले ही अपने-अपने प्रेमियों के साथ कहीं चली गईं। फरवरी माह में उनकी शादी होनी थी। युवतियों के जाने से शादी वाले घर में परिजनों की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। दोनों मामलों में प्रेमियों के खिलाफ युवतियों के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार की देर रात जब परिजन सो रहे थे तभी दो युवतियां आपस में बात कर अपने-अपने प्रेमियों के साथ घर से निकल गईं। जब परिजन जागे तो उन्हें युवतियों के न होने की जानकारी हुई। दोनों ही युवतियां आपस में सहेलियां थी। दोनों की आपस में फोन से गांव के ही अपने अपने प्रेमियों से बात करती थीं। परिजनों ने कई बार देखा और टोकाटाकी भी की। लेकिन युवतियां नहीं मानी। उनकी शादी अगले माह फरवरी में होने थी। 
विज्ञापन


शादी की तारीख नजदीक आते ही दोनों युवतियों ने अपने प्रेमियों के साथ बात कर घर जाने की योजना बनाई और शुक्रवार की रात घर की दहलीज छोड़ गईं। उनके जाने से परिजन परेशान हैं। युवती के पिता का कहना है कि अगले माह शादी थी, ऐसे में युवती के जाने से चिंता बढ़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी भोजराज अवस्थी ने बताया कि दोनों ही मामलों में परिजन की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवतियों की तलाश की जा रही है। सर्विलांस की भी मदद ले रहे हैं। शीघ्र ही बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed