फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two friends injured by falling into a 20 feet deep gorge in the greed of fish

Agra: मछलियों के लालच में दो दोस्तों को पडे़ जान बचाने के लाले, जानें क्या है मामला

Sun, 03 Jul 2022 03:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Jul 2022 03:15 PM IST
सार

मछली पकड़ रहे युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। इस दौरान दोनों 20 फुट गहरी खाई में गिर गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
 

विज्ञापन
Two friends injured by falling into a 20 feet deep gorge in the greed of fish
मछली - फोटो : istock

विस्तार

आगरा के बाह  बटेश्वर में शुक्रवार की रात मछली पकड़ने के लालच में पहुंचे फिरोजाबाद के दो दोस्तों को अपनी जान बचाने के लाले पड़ गए। पुलिस को देखकर भागते समय दोनों 20 फुट गहरी खाई में गिर गए थे। रातभर चोट के दर्द से कराहते रहे। शनिवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज को बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से परिजन फिरोजाबाद के जिला अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात फिरोजाबाद के बसई मोहम्मदपुर थाने के चंद्रवार गांव निवासी कृष्णा और नगर चूरा गांव निवासी मोनू बाइक से बटेश्वर पहुंचे। यहां यमुना नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान बटेश्वर चौकी की पुलिस वहां गश्त करते हुए पहुंच गई। पुलिस से बचने के लिए दोनों बाइक छोड़कर शौरीपुर की ओर भागे। शक हुआ कि पुलिस पीछा कर रही है। इसी डर के चलते रात के अंधेरे में 20 फुट गहरी खाई में गिर गए। जिससे लगी चोट के चलते रात भर खाई में दर्द से कराहते पड़े रहे। 
विज्ञापन


वहीं सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बटेश्वर चौकी की पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां उन्होंने बताया कि पुलिस से बचने के चक्कर में 20 फुट गहरी खाई में गिर गए थे। जानकारी पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद ले गए। इंस्पेक्टर बाह संजीव शर्मा ने बताया कि दोनों युवक रात में खाई में गिर कर घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मां बोली मछली पकड़ने के लिए निकले थे

बाह सीएचसी पर पहुंची मोनू की मां राजाबेटी ने पुलिस को बताया कि खाने के लिए मछली पकड़ने को दोनों बटेश्वर आए थे। पुलिस के डर से भागते समय हादसा हो गया। इतनी गहरी खाई में गिरने के बाद भी जान बच जाने से परिजन इसे ने भगवान की दया बताते रहे। एसओ ने बताया कि छानबीन के बाद बाइक परिजनों के हवाले कर दी गई है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed