{"_id":"5c0439f1bdec2241427bbc47","slug":"two-friends-ate-poison-one-death-in-fatehpur-sikri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो दोस्त रहना चाहते थे एक साथ, परिजनों ने किया विरोध तो अपनाया ऐसा रास्ता किसी ने सोचा ना था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दोस्त रहना चाहते थे एक साथ, परिजनों ने किया विरोध तो अपनाया ऐसा रास्ता किसी ने सोचा ना था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर सीकरी (आगरा)
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर सीकरी के थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा में परिजनों ने जब दो दोस्तों को एक साथ नहीं रहने की हिदायत दी तो इससे वह परेशान हो गए और दोनों ने शुक्रवार को विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की।
एक को भरतपुर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। रविवार को उपचार के दौरान जयपुर में उसकी मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोहल्ला सीकरी हिस्सा दो लाल दरवाजा निवासी अमर सिंह कुशवाह का पुत्र सुमित (18) और गोवर्धन निवासी नानक चंद नाई के पुत्र आकाश (18) की गहरी दोस्ती थी।
आकाश अपने मामा बंटू नाई के यहां बचपन से रहता है। दोनों की दोस्ती इतनी गहरी थी कि दोनों साथ में ही घूमना-फिरना, खाना-पीना और कहीं आना-जाना होता तो साथ ही जाते थे। दोनों दरी बुनाई का काम करते थे।

काफी समय से परिजनों को यह बात अखर रही थी और उन्होंने दोनों को हिदायत दी कि तुम साथ नहीं रहोगे। इसी बात के चलते सुमित और आकाश कई दिन से परेशान रहने लगे।
शुक्रवार शाम को दोनों ने किले की दीवार के समीप पहुंचकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन सुमित को जयपुर उपचार के लिए ले गए, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। वहीं आकाश आगरा के निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
नादानी में उठाया कदम मान रहे ग्रामीण
फतेहपुर सीकरी। दोस्तों द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन करना ग्रामीण नादानी में उठाया हुआ कदम मान रहे हैं। लाल दरवाजा निवासी पूर्व सभासद प्रेमपाल, शिव प्रसाद कुशवाहा, राजवीरसिंह, गंगाराम, सभासद भोले शंकर समेत अन्य ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं