फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two farmers died in shock

बारिश से बरबाद फसल देख सदमे में गई दो किसानों की जान

Fri, 13 Mar 2020 08:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Two farmers died in shock
कोसीकलां (मथुरा)। पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों को देखकर सदमे में दो किसानों की मौत होने की बात बताई जा रही है। किसानों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन

गांव सुरवारी की ग्राम प्रधान श्रीबती ने प्रशासन को भेजे पत्र में बताया कि गांव के किसान हरीराम पुत्र चुन्नीलाल (30) की नौ मार्च की सुबह फसल नष्ट होने के कारण सदमे में मौत हो गई है। ग्रामीण ओमवीर, देवीराम, भूपसिंह ने पीड़ित किसान परिवार की आर्थिक मदद किए जाने की मांग की है। कहा कि मृतक के छोटे छोटे बच्चे हैं। पत्नी एवं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव कामर निवासी नथिया ने बताया कि उनके पति घनश्याम पुत्र हेतराम (50) ने गेहूं की फसल की थी। पांच दिन पूर्व हुई बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से फसल बरबाद हो गई। उसी दिन घनश्याम फसल देखने गए थे, जिसके बाद दस मार्च को उनकी मौत हो गई। पुलिस से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घरवाले ले गए। जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed