Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Elderly Parents Reunite with Families After Years at Old Age Home on Diwali

वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग माता-पिता: दिवाली से पहले लेने पहुंच गए बेटे-बहू, तो छलक पड़े आंसू

Sat, 07 Nov 2026 10:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 07 Nov 2026 10:44 AM IST
सार

धनतेरस पर आगरा के सिकंदरा स्थित रामलाल वृद्धाश्रम में रह रहे दो बुजुर्ग माता-पिता को उनके परिजन वर्षों बाद घर ले गए। अपनों का साथ पाकर बुजुर्गों की आंखें छलक उठीं और इस दिवाली उनके जीवन में रिश्तों का नया उजाला लौट आया।
 

विज्ञापन
Two Elderly Parents Reunite with Families After Years at Old Age Home on Diwali
वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग माता-पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पांच दिवसीय दिवाली पर्व के पहले दिन धन त्रियोदशी पर जहां हर घर में दीये जल रहे थे वहीं शहर के दो परिवारों में वर्षों बाद रिश्तों का उजाला फैला। सिकंदरा स्थित रामलाल वृद्धाश्रम में रह रहे दो बुजुर्ग माता-पिता अपने परिजन के बीच वापस पहुंचे और यह दिवाली उनके जीवन की सबसे यादगार बन गई।
विज्ञापन


जब परिजन बुजुर्गों को साथ ले जाने आश्रम पहुंचे तो वक्त का पहिया मानो थम सा गया। अपनों का साथ मिलते ही बुजुर्गों के चेहरों पर छाए एकाकीपन के बादल छंट गए। हाथों ने हाथ थामा तो वर्षों की दूरियां क्षण भर में समाप्त हो गईं। परिजन के मुंह से प्यार के दो बोल सुनकर सारे गिले-शिकवे आंसुओं के दरिया में बह गए। आश्रम के संचालक शिव प्रसाद शर्मा ने बताया कि संस्था का लक्ष्य सिर्फ आश्रय देना ही लक्ष्य नहीं है बल्कि कोशिश यही रहती है कि बुढ़ापे की इस दहलीज पर कोई भी अपनों के प्यार और दुलार से वंचित न रहे।
विज्ञापन


केस 1-
 83 वर्षीय रामसेवक पिछले तीन साल से रामलाल वृद्धाश्रम में रह रहे थे। आश्रम प्रबंधन ने परिजन से बातचीत का सिलसिला शुरू किया। संवादहीनता दूर होने पर उन्हें अपी भूल का अहसास हुआ और वो बुजुर्ग को वापस घर ले जाने के लिए सहमत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 2- 
रावतपाड़ा निवासी 75 वर्षीया विमला देवी भी पिछले दो साल से अपने परिजनों से दूर थीं। आश्रम की टीम ने दोनों पक्षों को उनके गिले-शिकवे दूर कराए। समझौते के बाद परिजन विमला देवी को आदर-सत्कार के साथ अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed