फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two died in road accident

सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Wed, 18 May 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident
कासगंज। जिले में सड़क हादसे की दो अलग-अलग घटनाएं हुई। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जिससे परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बिलराम के मोहल्ला चौधरी निवासी कैलाश (23) पुत्र हरी सिंह बुधवार सांय बाइक से किसी कार्य से जा रहा था। घर से कुछ दूर जाने पर ही कार ने उसको टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर आ गए। उसका शव देखते ही चीत्कार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सोरों के तारापुर कनिक निवासी हरिश चंद्र (35) पुत्र नाथूराम कस्बा सोरों से मंगलवार रात्रि को सोरों से अपने घर सामान लेकर जा रहा था। मोहम्मदपुर गढ़िया बिजली घर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त करने के बाद परिजन को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसका शव देखकर चीत्कार कर उठे। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed