{"_id":"597849954f1c1b273d8b4d4a","slug":"two-died-and-other-injured-after-accident-on-yamuna-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवेः कार का टायर फटा, बाप-बेटी ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवेः कार का टायर फटा, बाप-बेटी ने गंवाई जान
ब्यूरो/अमर उजाला मांट (मथुरा)
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बीती रात हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सात लोग घायल बताए गए हैं। हादसा कार का टायर फटने से हुआ। मरने वालों मे एक मासूम बच्ची है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 65 के पास एक ओट्रा कार (डीएल 2सी क्यू 2164) बीती रात हादसे का शिकार हुई। कार में गांव नौगांव थाना सादाबाद जिला हाथरस निवासी अनिल (32) पुत्र राजू मिस्त्री का परिवार आगरा की ओर से आ रहा था। उनके साथ पत्नी रूबी, पुत्री पलक (3), सानिया, बेटा तनिष्क, अनिल की बहन राखी और ससुर दिनेश शर्मा सवार थे।
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में माल स्टोन 65 से गुजरने के दौरान तेज रफ्तार कार का टायर फटने से वह पुलिया से टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार अनिल (32) और उनकी बेटी पलक की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।