फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two devotees fighting in Radha Vallabh temple during Mangala Aarti

Mathura: राधा वल्लभ मंदिर में मंगला आरती के समय हो गया हंगामा, दो श्रद्धालुओं में चले लात-घूंसे

Tue, 08 Nov 2022 08:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Nov 2022 08:10 PM IST
सार

मंदिर के तिलकायत अधिकारी मोहित मराल ने बताया कि मंदिर में मंगलवार को अचानक भीड़ अधिक हो गई। इस दौरान दो श्रद्धालुओं में मारपीट हो गई।

विज्ञापन
two devotees fighting in Radha Vallabh temple during Mangala Aarti
ठाकुर राधा वल्लभ के दर्शन करते भक्त (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित ठाकुर राधा बल्लभ के मंदिर प्रांगण में मंगलवार को मंगला आरती के दौरान दो श्रद्धालुओं में जमकर लात घूंसे चले। इसमें से एक श्रद्धालु के सिर से खून बहने लगा। मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। कई अन्य श्रद्धालु भी घायल हो गए। कोलकाता के एक श्रद्धालु की चेन भी टूट गई। घटना के काफी देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

विज्ञापन


मंगलवार को चंद्रग्रहण था। रोज की तरह सुबह करीब छह बजे ठाकुर राधा वल्लभ की मंगला आरती हो रही थी। इसी दौरान आरती में खड़े होने के विवाद को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर लात घूंसे चले। इस दौरान दर्शन कर रहे कई अन्य श्रद्धालु भी मारपीट की चपेट में आ गए। एक युवक के सिर से खून बहने लगा। मंदिर में आरती कर रहे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


दोनों श्रद्धालुओं की मारपीट के दौरान दर्शन कर रहे अधिवक्ता गोपाल खंडेलवाल के भी चोट आई हैं। आरती के बाद उन्होंने इसकी जानकारी मंदिर प्रशासन को दी। उन्होंने बताया कि मंदिर में मंगला आरती के समय वह जहां पर खड़े थे। उसके पास ही दो युवक आपस में भिड़ गए। इस दौरान उनको भी चोट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के तिलकायत अधिकारी मोहित मराल ने बताया कि मंदिर में मंगलवार को अचानक भीड़ अधिक हो गई। इस दौरान दो श्रद्धालुओं में मारपीट हो गई। कोलकाता के एक श्रद्धालु के गले से सोने की चेन भी टूट गई। वृंदावन प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जानकारी लगने पर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed