फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two deeds were made for one plot case registered against property dealer

UP: आप भी रहें सावधान...एक प्लॉट के कर दिए दो बैनामे, प्रापर्टी डीलर के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 27 Jun 2025 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Jun 2025 09:19 AM IST
सार

प्रापर्टी डीलर ने एक प्लॉट के दो बैनामे करा दिए। जब पीड़ित निर्माण कराने पहुंचा, तो अपने साथ हुए धोखा की जानकारी मिली। पुलिस ने मामले में प्रापर्टी डीलर के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
 

विज्ञापन
Two deeds were made for one plot case registered against property dealer
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एक प्लॉट का बैनामा दो लोगों को कर देने के मामले में सेवानिवृत्त फौजी ने प्रापर्टी डीलर के खिलाफ ताजगंज थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने अपना प्लाॅट दूसरे को बेच दिया था। वह जब निर्माण कराने पहुंचा तो ठगी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


 

जिला फतेहगढ़ के सकवाई मोहम्मदाबाद निवासी प्रमोद कुमार फौज से सेवानिवृत हैं। उन्होंने बताया कि नौकरी के दौरान 2010 में गायत्री मधुसूदन सिटी मौजा कहरई में शाहगंज निवासी देवेश शुक्ला से 100 गज का प्लाॅट खरीदा था।
सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने प्लाॅट अरविंद को बेच दिया। जब अरविंद प्लाॅट पर निर्माण कराने पहुंचा तो एक महिला ने अपने नाम का बैनामा दिखाकर काम रुकवा दिया। तब पता चला कि आरोपी देवेश ने 2010 में महिला को भी उसी प्लाॅट की रजिस्ट्री की थी।

ये भी पढ़ें -  Circle Rate: आगरा में सर्किल रेट की नई सूची जारी, जानिए कहां सबसे महंगी और कहां सस्ती है जमीन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

धोखाधड़ी के बारे में पता चलने पर प्लाॅट खरीदने वाले अरविंद ने प्रमोद कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उधर, ताजगंज थाने में प्रमोद ने अब प्रापर्टी डीलर देवेश के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


ये भी पढ़ें -   UP: छठवीं पास का ऐसा कारनामा...कंबोडिया और कजाकिस्तान से संपर्क, कमाई का खोजा ऐसा तरीका; पुलिस भी हैरान


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed