{"_id":"601a9b518ebc3e4c87225351","slug":"two-ded-body-find-in-khandi-mainpuri-news-agr4790423136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसराना रोड पर खंदी में मिले दो शव, मंगलवार को तारीख पर गया था एक मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसराना रोड पर खंदी में मिले दो शव, मंगलवार को तारीख पर गया था एक मृतक
विज्ञापन
बंटू का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंछा। जसराना रोड पर बुधवार सुबह सड़क किनारे खंदी में नगला कंचन निवासी दो लोगों के शव पड़े मिले। परिजन और पुलिस सड़क हादसे की आशंका जता रहे हैं। मंगलवार को एक व्यक्ति दीवानी न्यायालय में तारीख पर गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला कंचन निवासी पप्पू उर्फ रामदास (52) मंगलवार को दीवानी न्यायालय में मारपीट के मामले में तारीख पर गए थे। उनके साथ गांव निवासी 38 वर्षीय बंटू शाक्य भी शहर से मिर्च की पौध लेने गया था। शाम को दोनों बाइक से वापस घर जा रहे थे। लेकिन रात तक हीं पहुंचे। रात को घर न लौटने पर परिजनों ने दोनों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
दोनों के मोबाइल पर घंटी जाती रही, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने दो शव जसराना मार्ग पर गांव बुढ़र्रा के पास सड़क किनारे खंदी मेें पड़े देख कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने पप्पू और बंटू के शव की शिनाख्त की। खंदी में ही उनकी बाइक भी पड़ी मिली। परिजनों व पुलिस दोनों की मौत सड़क हादसे में होने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
गांव नगला कंचन निवासी दो लोगों की मौत के बाद घरो में कोहराम मच गया है। परिजनों के अनुसार रामदास के दो बच्चे हैं। बंटू के तीन बच्चे हैं। दोनों की मौत के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रामदास उर्फ पप्पू का फाइल फोटो- फोटो : MAINPURI