फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Dead In Wall Collapsed Mainpuri News In Hindi

मैनपुरी में हादसा: घर की दीवार ढहने से दो मजदूरों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 16 Dec 2021 01:04 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 16 Dec 2021 01:04 PM IST
सार

कच्ची दीवार ढहने से अफरा तफरी मच गई, आनन-फानन में मलबा हटाकर दोनों लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Two Dead In Wall Collapsed Mainpuri News In Hindi
मैनपुरी जिला अस्पताल पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में थाना ओछा क्षेत्र के गांव ईकरी में गुरुवार सुबह एक घर की कच्ची दीवार दो लोगों पर ढह गई। ग्रामीणों ने दोनों लोगों को बाहर निकाला। जिला अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। गांव ईकरी निवासी 40 वर्षीय करण सिंह और 50 वर्षीय लोकेंद्र सिंह गुरुवार की सुबह घर के बाहर धूप लेने के लिए साथ साथ बैठे थे। तभी लोकेंद्र सिंह की मकान की कच्ची दीवार दोनों पर ढह गई। चीख पुकार सुन ग्रामीणों ने दोनों को मलबा से बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के घरों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


गांव ईकरी निवासी करन सिंह और लोकेंद्र चौहान के पास इतनी जमीन नहीं थी कि वह केवल खेती पर ही निर्भर रह कर जीवन यापन कर सकें। परिवार का भरण पोषण करने के लिए खेती के अलावा अन्य काम भी करते थे। लोकेंद्र चौहान घरों में पीओपी करने का काम भी करता था। वहीं करन सिंह भी मजदूरी करता था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। 
विज्ञापन


घर के बाहर बैठे थे दोनों
बृहस्पतिवार को करन सिंह अपने पड़ोसी लोकेंद्र के घर के बाहर साथ बैठे थे। वहां दोनों ने दीवार के पास रखी ईंट भी हटाई थीं। इसके बाद दोनों बैठकर बात कर रहे थे। तभी दोनों पर कच्ची दीवार ढह गई। उनकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पूर्व विधायक अशोक चौहान ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। वहीं शासन से हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम और एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
डीएम और एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी लेने के साथ ही सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने घटनास्थल को देखा वहीं पीड़ितों के परिजनों व ग्रामीणों से भी बात कही। पूरी घटना के बारे में विस्तृत जानकारी और मृतकों की आर्थिक हालत के बारे में जानकारी जुटाई। 

विजय दिवस: पाक के मिशन चंगेज खान को ताजनगरी से मिला था करारा जवाब, युद्ध विराम न होता तो लाहौर पर होता भारतीय झंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed