Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two days left to start UP Borad Exam and examiners do not know at which center they are on duty

UP Board Exam 2024: महज दो दिन का समय बचा, परीक्षकों को नहीं मालूम कौन से केंद्र पर लगी है ड्यूटी

Tue, 20 Feb 2024 12:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Feb 2024 12:00 AM IST
सार

UP Board Exam 2024: परीक्षा शुरू होने पर अब महज दो दिन का समय बचा है। आगरा में परीक्षकों को नहीं मालूम कौन से केंद्र पर उनकी ड्यूटी लगी है। 

विज्ञापन
two days left to start UP Borad Exam and examiners do not know at which center they are on duty
UP board exam 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए दो दिन का समय बचा हुआ है। अभी तक कक्ष निरीक्षकों को अपनी ड्यूटी की जानकारी नहीं है। इसकी वजह से ड्यूटी के लिए पत्र न मिलना है।

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की तरफ से सोमवार तक सभी कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी पत्र नहीं भेजे गए हैं। रीक्षा के दौरान 3876 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ बेसिक शिक्षा विभाग के 1737 शिक्षक भी कक्ष निरीक्षक बनाए गए हैं। 22 फरवरी को पहला पेपर होगा, जिसमें कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन


कई कक्ष निरीक्षक अपनी ड्यूटी को लेकर डीआईओएस कार्यालय में नजर आए। उनका कहा है कि अभी तक किसी केंद्र पर ड्यूटी लगी है, इसकी जानकारी नहीं है। ड्यूटी लगने के बाद काफी संख्या में शिक्षक अपनी ड्यूटी बदलवाने में लगा जाते है। डीआईओएस दिनेश कुमार ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं। मंगलवार तक सभी के पास पत्र पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा पर डीएम करेंगे बैठक

बोर्ड परीक्षा से पहले जिलाधिकारी सभी केंद्र व्यवस्थापकों के साथ मंगलवार को दोपहर 12 बजे गंगाधर शास्त्री भवन आगरा कॉलेज में की जाएगी। यहां पर जिलाधिकारी शासन के निर्देशों की जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed