फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two days are left to exchange two thousand notes you will be able to deposit them in bank till 30th September

UP: दो हजार के नोट बदलने के लिए अब सिर्फ दो दिन बाकी, बैंकों में नहीं किए जमा...तो उठानी पड़ सकती है परेशानी

Thu, 28 Sep 2023 08:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Sep 2023 08:32 AM IST
सार

दो हजार के नोट बदलने के लिए अब सिर्फ दो दिन बाकी रह गए हैं। 30 सितंबर तक इन्हें बैंक में जमा करा दीजिए। यदि नहीं जमा किए तो परेशानी उठानी पड़ सकती है। 

विज्ञापन
two days are left to exchange two thousand notes you will be able to deposit them in bank till 30th September
दो हजार रुपये के नोट - फोटो : iStock

विस्तार

आरबीआई द्वारा जारी गाइड लाइन के तहत दो हजार रुपये के नोट बदलने में अब सिर्फ दो दिन ही बाकी रह गए हैं। यदि आपके पास भी अगर किसी पर्स या लॉकर में दो हजार के नोट रखे हैं तो इन्हें दो दिन के अंदर बैंक में जाकर बदल लीजिए। 30 सितंबर तक यह बैंकों में जमा कराए जा सकते हैं। अन्यथा आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा चलन से बाहर किए गए दो हजार रुपये मूल्य के गुलाबी नोट जमा करने के लिए 23 मई से 30 सितंबर तक का वक्त दिया गया था। अब तक जिले में करीब 300 करोड़ रुपये के नोट करेंसी चेस्ट में जमा कराए जा चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा सराफा व्यापारियों ने जमा कराए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: इंस्टाग्राम पर छात्रा से दोस्ती...फिर मिलने को बुलाया, कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म; अब ढूंढ रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक के करेंसी चेस्ट में सबसे ज्यादा दो हजार रुपये के नोट जमा कराए गए हैं। दो दिन का समय अब भी बाकी है। इन्हें जमा कराने के लिए बैंक में केवल जमा पर्ची भरकर देनी है। दो हजार रुपये के नोट बदलने के साथ इन्हें खाते में भी जमा करा सकते हैं। 

यह भी पढ़ेंः- UP: दिल्ली में प्राइवेट नौकरी तो कभी गांव में टाइम पास...फिर भी शौक अमीरों वाले, अय्याशी ने बना दिया ISI एजेंट

सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक आफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक के साथ निजी बैंकों एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक में भी बड़े पैमाने पर व्यापारियों ने दो हजार रुपये के नोट खातों में जमा कराए हैं। 30 सितंबर के बाद जमा कराए गए नोटों का आधिकारिक आंकड़ा सामने आ पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed