फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two days after the thirteenth day rituals of his mother, a son died in a road accident

Agra News: मां की तेरहवीं के दो दिन बाद पुत्र की सड़क हादसे में मौत

Tue, 01 Jul 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 01 Jul 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Two days after the thirteenth day rituals of his mother, a son died in a road accident
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव धोबा में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां की मृत्यु के कुछ ही दिनों बाद मंगलवार को उनके 50 वर्षीय पुत्र दलवीर सिंह की एलाऊ चौराहे के पास हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

दलवीर सिंह दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। अपनी मां के निधन के बाद वे घर आए हुए थे और रविवार को उनकी तेरहवीं करने के बाद दिल्ली वापस जाने वाले थे। मंगलवार को वह किसी काम से बाइक से एलाऊ जा रहे थे। एलाऊ चौराहे के समीप एक पिकअप वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मां की मौत के गम से उबरने से पहले ही पुत्र की असामयिक मृत्यु से परिवार पर मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed