{"_id":"685d5ebca90a26fa2c07d7f2","slug":"two-day-water-crisis-due-to-pipeline-shifting-in-agra-2025-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: आज सुबह भरकर रख लें पानी...दो दिन रहेगी परेशानी, इन क्षेत्रों में रहेगा संकट; शिफ्ट होनी है पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: आज सुबह भरकर रख लें पानी...दो दिन रहेगी परेशानी, इन क्षेत्रों में रहेगा संकट; शिफ्ट होनी है पाइपलाइन
Fri, 27 Jun 2025 12:03 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:03 AM IST
सार
मेन लाइन को शिफ्ट करने का काम 27 जून की सुबह 10 बजे से शुरू किया जाएगा, जो 28 जून की रात तक चलेगा। इस वजह से शुक्रवार की शाम और शनिवार सुबह और शाम को जलापूर्ति नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
जल संकट, Water crisis
- फोटो : AI Generated
विस्तार
आगरा में नगला हरमुख, नगला छिद्दा, मोतिया की बगीची, महाराणा प्रताप कॉलोनी, स्टाफ क्वार्टर, वसंत टाकीज, सेंट पीटर्स कॉलोनी, घटिया आजम खां, विजय नगर समेत क्षेत्रों के रहने वाले लोग शुक्रवार सुबह जलापूर्ति के समय जरूरत का पानी भरकर रख लें। अब उन्हें रविवार सुबह ही पानी मिल पाएगा।
दरअसल, लंगड़े की चौकी नाले के अंदर से निकल रही पानी की 18 इंच व्यास की राइजिंग मेन लाइन को शिफ्ट करने का काम 27 जून की सुबह 10 बजे से शुरू किया जाएगा, जो 28 जून की रात तक चलेगा। इस वजह से शुक्रवार की शाम और शनिवार सुबह और शाम को जलापूर्ति नहीं हो पाएगी। रविवार सुबह ही जलापूर्ति बहाल हो सकेगी।
विज्ञापन
दरअसल, लंगड़े की चौकी नाले के अंदर से निकल रही पानी की 18 इंच व्यास की राइजिंग मेन लाइन को शिफ्ट करने का काम 27 जून की सुबह 10 बजे से शुरू किया जाएगा, जो 28 जून की रात तक चलेगा। इस वजह से शुक्रवार की शाम और शनिवार सुबह और शाम को जलापूर्ति नहीं हो पाएगी। रविवार सुबह ही जलापूर्ति बहाल हो सकेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
जलकल विभाग के सचिव अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि मानसून में लंगड़े की चौकी नाले का प्रवाह पाइप लाइन के कारण न रुके, इसलिए पाइप लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है। अगर पानी का संकट रहे तो जलकल विभाग से टैंकर मंगवाया जा सकता है।
- टैंकर मंगवाना हो तो यहां संपर्क करें
- टोल फ्री नंबर - 1800-2702722
- कंट्रोल रूम नंबर - 8192095401
- आशीष कुमार - 8192095302
- विनीत चौधरी - 8192095732
- टैंकर मंगवाना हो तो यहां संपर्क करें
- टोल फ्री नंबर - 1800-2702722
- कंट्रोल रूम नंबर - 8192095401
- आशीष कुमार - 8192095302
- विनीत चौधरी - 8192095732