फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Covid Patient Died 13 New Positive Case Found Today

आगराः दो मरीजों की मौत, 13 नए मिले, कोरोना से अब तक 937 हुए संक्रमित

Fri, 05 Jun 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 05 Jun 2020 12:02 AM IST
सार

803 मरीज डिस्चार्ज हुए 81 सक्रिय अभी भी भर्ती, एक और चिकित्सक संक्रमित

विज्ञापन
Two Covid Patient Died 13 New Positive Case Found Today
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

ताजनगरी में कोरोना वायरस के संक्रमण का आंकड़ा गुरुवार को फिर बढ़ गया। रात में आई रिपोर्ट में 13 नए संक्रमित मिलने से अब कुल संक्रमितों की संख्या 937 पहुंच गई। वहीं दो मौतें भी हुई हैं। अब तक जनपद में 47 मौत हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


शाहगंज निवासी 60 वर्षीय और न्यू आगरा निवासी 69 वर्षीय व्यक्तियों की एसएन मेडिकल कॉलेज में मौत हुई हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि दोनों मौतें कोमॉर्बिड स्थितियों की वजह से हुई हैं। वे पहले से कई रोगों से ग्रस्त थे। 
विज्ञापन


अनलॉक एक में तीन दिन में चार मरीज अब तक दम तोड़ चुके हैं। गुरुवार को 13 नए संक्रमित मिलने से अब आंकड़ा 937 हो गया। आज तीन मरीज भी डिस्चार्ज हुए। अब तक कुल 803 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 81 संक्रमित भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सांस लेने की तकलीफ से गई दोनों संक्रमित बुजुर्गों की जान
एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ने वाले न्यू आगरा और शाहगंज क्षेत्र के बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ थी। दोनों गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। एसएन में ही उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था।

दोनों में कोरोना के लक्षण भी थे। शाहगंज के बुजुर्ग का पहले निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा था। इसके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज लाया गया था। यहां वेंटिलेटर पर रखा गया। तीन दिन पहले ही कोरोना का नमूना लिया गया था। न्यू आगरा के बुजुर्ग को किडनी, लिवर और सांस की बीमारी थी। अनलॉक वन के तीन दिनों में आगरा में चार संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
हाथियों की यातनाओं का लंबा दौर यहां हुआ खत्म, नई आजाद जिंदगी बिता रहे 24 'ऐरावत'

विजय नगर कॉलोनी में चिकित्सक संक्रमित

नए मरीजों में से एक विजय नगर कॉलोनी की महिला चिकित्सक है। उनके पति में भी कोरोना के लक्षण मिलने पर सैंपल लिया गया है। दोनों उपचार के लिए गुरुग्राम गए हैं। इनके अस्पताल में देहात से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम इनकी जानकारी कर रही है।

कमला नगर में वाणिज्य कर का ड्राइवर संक्रमित
कमला नगर में एक और संक्रमित मिला है। यह वाणिज्य कर विभाग का ड्राइवर है। इसकी रिपोर्ट आते ही उसके घर के आसपास बैरियर लगा दिए गए। परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। इनके सैंपल भी लिए जाएंगे।

एत्मादपुर छावनी में तब्दील, 21 दिनों के लिए बाजार बंद
दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने एत्मादपुर कस्बे को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए पूरी तरह से सील कर दिया है। 21 दिनों के लिए बाजार बंद कर दिया गया है। दूध, दवा, राशन की होम डिलीवरी कराई जाएगी।

तहसील परिसर में गुरुवार को बैठक में एसडीएम ज्योति राय ने व्यापारियों को बताया कि दो केस पॉजिटिव मिलने के बाद कस्बे को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। 14-21 दिन तक के लिए बंद किया जाएगा। कस्बे से बाहर जाने और बाहरियों को आने की अनुमति नहीं होगी। कस्बे में स्टेशन रोड, बरहन रोड, खंदौली रोड और हाईवे के बाजार पाबंदी के साथ खुलेंगे।

क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि कस्बे में प्रवेश के सभी रास्तों को सील किया जा चुका है। मोहल्ला बीचपुरबियान और मोहल्ला कोठी की बेरिकेडिंग कर दी गई है। मौके पर पालिकाध्यक्ष राकेश बघेल, संजीव कौशल, राम प्रताप तोमर, राजदीपक गुप्ता, पवन गुप्ता, गजेंद्र गुप्ता, तोता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed