फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two cousins drowned in Yamuna who came to feed fish in Agra

आगरा: मछलियों को दाना डालने आए दो चचेरे भाई यमुना में डूबे, मचा कोहराम

Wed, 02 Jun 2021 09:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Jun 2021 09:12 PM IST
सार

लोहिया नगर, बल्केश्वर निवासी ललित, उसका भाई विशाल (30) पुत्र मुकेश कुमार और चचेरा भाई सौरभ (20) पुत्र चंद्रशेखर बुधवार सुबह मछलियों को दाना डालने जवाहर पुल के नीचे यमुना किनारा पर आए थे। 
 

विज्ञापन
Two cousins drowned in Yamuna who came to feed fish in Agra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में जवाहर पुल के नीचे बुधवार सुबह यमुना में मछलियों को दाना डालने आए चचेरे भाई सौरभ और विशाल डूब गए। पहले सौरभ पैर फिसलने से पानी में गिरा, उसे बचाने में विशाल भी डूब गया। 
विज्ञापन


विशाल का भाई ललित बाहर खड़ा था। उसने बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों चचेरे भाई बाहर नहीं आ सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्टीमर और गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


लोहिया नगर, बल्केश्वर निवासी ललित, उसका भाई विशाल (30) पुत्र मुकेश कुमार और चचेरा भाई सौरभ (20) पुत्र चंद्रशेखर बुधवार सुबह मछलियों को दाना डालने जवाहर पुल के नीचे यमुना किनारा पर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों किनारे पर खड़े हुए थे। अचानक सौरभ पैर फिसलने की वजह से यमुना में जा गिरा। वह डूबने लगा। यह देखकर विशाल ने उसका हाथ पकड़ा। मगर, वह भी यमुना में गिर गया। वह गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गए। ललित ने शोर मचाया। 

इस पर लोग आ गए, मगर सौरभ और विशाल को बाहर नहीं निकाला जा सका। सूचना पर थाना एत्माद्दौला की पुलिस पहुंच गई। पहले गोताखोरों की मदद से तलाश कराई गई। बाद में स्टीमर से तलाश की, लेकिन शाम तक उनका पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। उनमें कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया। इसको लेकर हंगामा भी किया।

लगातार घटनाओं पर भी सबक नहीं
जवाहर पुल और आंबेडकर पुल के नीचे यमुना में डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। जानकारों के मुताबिक, यमुना में कई जगह पर गहरे गड्ढे हैं। जब कोई नहाने जाता है तो गहरे पानी में जाता है। इस दौरान गड्ढे में फंसने की वजह से डूब जाते हैं। यमुना के घाट और पुल के आसपास पुलिस भी नहीं रहती है। इस वजह से लोग नहाने के लिए बिना सुरक्षा के उतर जाते हैं।

परिवार में मचा कोहराम
परिजनों ने पुलिस को बताया कि विशाल शादीशुदा है। उसकी शादी को पांच साल हो चुके हैं। दो बेटे हैं। विशाल एक कंपनी में नौकरी करता है। सौरभ पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता एक फैक्टरी में काम करते है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed