फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two cousins brother killed in road accident in agra

मैनपुरी: ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार दो बच्चों की मौत, महिलाओं सहित तीन लोग हुए घायल

Thu, 25 Nov 2021 11:20 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Nov 2021 11:20 AM IST
सार

मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में बुधवार रात को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई। दो महिलाएं समेत तीन घायल हो गए। एक अन्य हादसे में दो बाइक सवार घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
two cousins brother killed in road accident in agra
वंशुल और आलोक के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम सवारियां ले जा रहे टेंपो में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में थाना एलाऊ क्षेत्र के मेरापुर गुजराती निवासी दो बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाते समय दोनों बच्चों की मौत हो गई।

विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मेरापुर गुजराती की रहने वाली शीला देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार बुधवार को भोगांव बाजार करने गईं थीं। उनके साथ 12 वर्षीय पुत्र आलोक रंजन और गांव निवासी स्वाती देवी पत्नी सतीश चंद्र, पांच वर्षीय वंशुल पुत्र सतीश चंद्र और अनीता देवी पुत्री रामप्रकाश भी थीं। 
विज्ञापन


शाम सात बजे हुआ हादसा 
शाम करीब सात बजे जब वह टेंपो में सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे। गांव रुई के पास एलाऊ मार्ग पर नगला गुलाबी के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित टेंपो सड़क किनारे पलट गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। यहां से मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाते समय आलोक रंजन और वंशुल ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य घायलों को परिजन ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद ले गए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।

टेंपो की टक्कर से बाइक सवार हुए घायल 
थाना घिरोर क्षेत्र में फिरोजाबाद के अरांव निवासी सत्येंद्र शाम को दोस्त सतीश के साथ घिरोर किसी काम से आ रहे थे। तभी सीमा में प्रवेश करते ही पीछे से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें फिरोजाबाद ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed