फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two councilors sitting on a dharna over the problems of people in Agra Nagar Nigam

Agra Nagar Nigam: नगर निगम में धरने पर बैठे दो पार्षद, अफसरों ने अनसुनी की शिकायतें

Wed, 21 Sep 2022 10:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Sep 2022 10:45 PM IST
सार

दोनों पार्षद नगर आयुक्त कार्यालय में 6 घंटे तक धरने पर बैठे रहे, लेकिन अफसरों ने शिकायतें अनसुनी कर दीं। उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त समेत अफसरों से स्ट्रीट लाइटें बंद होने और सड़कों की मरम्मत की मांग कर चुके हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
Two councilors sitting on a dharna over the problems of people in Agra Nagar Nigam
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के आजमपाड़ा और ख्वासपुरा क्षेत्र के 40 हजार से ज्यादा लोगों की समस्या को दूर कराने के लिए पार्षदों को धरने पर बैठना पड़ा। आजमपाड़ा के पार्षद राहुल चौधरी और ख्वासपुरा की पार्षद जरीना बेगम बुधवार को नगर आयुक्त कार्यालय पर धरने पर बैठीं। आरोप है कि 6 घंटे तक धरने पर बैठने के बाद भी उनकी शिकायतें किसी अफसर ने नहीं सुनीं। इससे पहले सत्ताधारी भाजपा के पार्षदों रवि शर्मा और विमल गुप्ता ने निगम में ही धरना दिया था। 
विज्ञापन


सपा पार्षद दल नेता राहुल चौधरी दोपहर में नगर निगम में धरने पर बैठे। उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त समेत अफसरों से स्ट्रीट लाइटें बंद होने और सड़कों की मरम्मत की मांग कर चुके हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। स्ट्रीट लाइटें ठीक करने के लिए ज्यादा बजट नहीं चाहिए। किसी के तार टूटे हैं तो कहीं बल्ब नहीं है। छोटी छोटी समस्याओं के कारण उनके क्षेत्र में अंधेरा है।
विज्ञापन


ख्वासपुरा की पार्षद जरीना बेगम ने भी क्षेत्र में अंधेरा पसरा होने पर नाराजगी जताई। कहा कि बारिश के कारण सड़कें जर्जर हैं और अंधेरे में हादसे हो रहे हैं। शहर में 15 हजार से ज्यादा लाइटें खराब होने के आरोप लगाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed