फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two consecutive rail accident at agra cantonment railway station

आगरा: ये छोटे-छोटे रेल हादसे कहीं न बन जाएं यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत

Thu, 07 Dec 2017 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 07 Dec 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
two consecutive rail accident at agra cantonment railway station
- फोटो : अमर उजाला
 आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह फिर बड़ा हादसा होने से बचा। दिल्ली से आ रही आंध्र प्रदेश एसी एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची, तभी उसके सामने पार्सल से लदी ट्राली आ गई।  लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए लेकिन तब तक ट्राली इंजन के कैटल गार्ड में फंस गई। घटना की जानकारी होने पर मंडल के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। डीआरएम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को भी कैंट रेलवे स्टेशन पर ही एक मालगाड़ी कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई थी। बुधवार सुबह करीबन साढ़े नौ बजे दिल्ली से आ रही आंध्र प्रदेश एसी एक्सप्रेस का दो मिनट का ठहराव है। ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचते ही सामने से पार्सल से लदी ट्राली ट्रैक पर आ गई।
विज्ञापन


ट्राली लेकर आ रहे पार्सल कर्मियों ने ट्रेन को सामने से आते देखा तो वे ट्राली छोड़कर भाग गए। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए मगर तब तक बोरों से लदी पार्सल की ट्राली इंजन के कैटल गार्ड में फंस गई। सूचना मिलने पर सीनियर डीसीएम, डीसीएम समेत अन्य रेल अधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ट्राली को हटाया गया। इस कारण ट्रेन तकरीबन 20 मिनट लेट हुई। इस संबंध में डीसीएम डा. संचित त्यागी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। ये पार्सल कर्मचारियों की लापरवाही है। अगर गाड़ी तेज गति में होती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

आगरा कैंट स्टेशन पर पार्सल विभाग के कर्मचारियों की मनमानी चलती है। कर्मचारी स्वचालित सीढ़ियों से भी पार्सल ढोते हैं। इसके अलावा रेलवे ट्रैक से ट्रालियों से प्लेटफार्म नंबर एक से छह तक ढोते हैं।

इससे हादसों की संभावना बनी रहती है। प्लेटफार्म नंबर छह पर पूरे प्लेटफार्म पर पार्सल रखे जाते हैं। इससे कई दफा यात्रियों को भी बैठने और ट्रेन पकड़ने के लिए स्थान नहीं मिल पाता है। इस ओर वाणिज्य विभाग के अधिकारी बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed