{"_id":"637499f827ce49265c754980","slug":"two-college-directors-will-file-case-against-vinay-pathak-contact-with-stf","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: प्रो. विनय पाठक के खिलाफ दो कॉलेज संचालक दर्ज कराएंगे केस, एसटीएफ से साधा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: प्रो. विनय पाठक के खिलाफ दो कॉलेज संचालक दर्ज कराएंगे केस, एसटीएफ से साधा संपर्क
Wed, 16 Nov 2022 01:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 16 Nov 2022 01:36 PM IST
सार
प्रो. विनय पाठक को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलने के बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में सहयोगी रहे शिक्षक और कर्मचारियों की धड़कन बढ़ गई है। पूरे दिन कोर्ट का क्या आदेश आएगा, इसी उधेड़बुन में रहे।
विज्ञापन
प्रो. विनय पाठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति रहे प्रो. विनय पाठक की याचिका खारिज होने के बाद दो कॉलेज संचालकों ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसटीएफ से संपर्क साधा है। कॉलेज संचालक का आरोप है घूस न देने के कारण मानक पूरे होने पर भी कॉलेज को तीसरी श्रेणी में डाल दिया गया।
ये कॉलेज संचालक इससे पूर्व में भी अनियमितताओं का मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। अब प्रो. पाठक को कोर्ट से कोई राहत न मिलने पर कॉलेज संचालक सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने मंगलवार की देर शाम एसटीएफ से संपर्क साधा और मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। इसके लिए एसटीएफ ने सभी साक्ष्य लेकर आने के लिए कहा है।
दरअसल प्रो. पाठक पर एफआईआर होने के बाद आगरा में 5 मुकदमे लिखने की तैयारी थी। लेकिन कोर्ट से तारीख आगे बढ़ जाने के कारण ये मामला लटक गया। अब कोर्ट के निर्णय के बाद दो कॉलेज संचालक परीक्षा केंद्र बनाने में अनियमितता और घूस नहीं देने पर केंद्र नहीं बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराएंगे।