फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two children who had gone to eat bhandara at Shanidev temple in Agra drowned in Yamuna

UP: रेणुका घाट शनिदेव मंदिर पर भंडारा खाने गए रमजान और इसरायल यमुना में डूबे, तलाशी के बाद भी नहीं मिले दोनों

Sat, 24 Aug 2024 09:38 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, रुनकता (आगरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुनकता (आगरा) Published by: श्याम जी. Updated Sat, 24 Aug 2024 09:38 PM IST
सार

आगरा जिले में रेणुका घाट पर शनिदेव मंदिर पर भंडारा खाने आए दो बच्चे यमुना में डूब गए। तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
Two children who had gone to eat bhandara at Shanidev temple in Agra drowned in Yamuna
यमुना नदी में डूबे दो बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुनकता के रेणुका घाट पर शनिवार को शनिदेव मंदिर पर भंडारा खाने आए दो बच्चे यमुना में डूब गए। पुलिस और गोताखोरों ने बच्चों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका था।

विज्ञापन


बच्चों के पिता रुनकता निवासी चांद गांव में फेरी लगाते हैं। हादसा शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे का है। परिजन के मुताबिक, रमजान (6 वर्ष) और इसरायल (8 वर्ष) यमुना के रेणुका घाट स्थित शनिदेव मंदिर पर शनिवार की दोपहर में भंडारा खाने के लिए आए थे। उनके साथ मौसी का लड़का अबरार पुत्र इकबाल (10 वर्ष) भी था। यहां खेलते हुए बच्चे शनिदेव मंदिर की बगल में बने चामड़ माता के मंदिर वाले यमुना घाट चले गए। 
विज्ञापन


दोनों बच्चे नहाने के लिए सीढि़यों से उतर गए। यमुना के बहाव दोनों बच्चे बह गए। अबरार रोते हुए घर पहुंचा और इस बारे में बताया। सूचना पर रुनकता चौकी पुलिस भी पहुंच गई। शाम होने तक पुलिस और गोताखोर मोटरबोट की सहायता से बच्चों की तलाश में की गई, लेकिन पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed