{"_id":"61277bfb0e1f0040db009373","slug":"two-children-die-due-to-dengue-and-viral-fever","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में डेंगू का कहर: बुखार से चार बच्चों समेत पांच की मौत, कई कॉलोनियों में फैला वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में डेंगू का कहर: बुखार से चार बच्चों समेत पांच की मौत, कई कॉलोनियों में फैला वायरल
Fri, 27 Aug 2021 11:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:04 AM IST
सार
मेडिकल कॉलेज के वार्ड में बुखार से पीड़ित भर्ती बच्चों की बृहस्पतिवार को डेंगू की प्राथमिक जांच कराई गई। इस दौरान 12 बच्चों में डेंगू के मिले। ये बच्चे अलग-अलग क्षेत्र के हैं। सीएमएस डॉ. हंसराज ने बताया कि वार्ड में बुखार से पीड़ित सभी बच्चों की किट से डेंगू की प्राथमिक जांच कराई गई है। इसमें से 12 बच्चों में डेंगू के संभावित लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन
बुखार के मरीज (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुहागनगरी में वायरल और डेंगू से लोग दहशत में हैं। कई दिनों से बुखार से पीड़ित चार बच्चों समेत पांच ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। अभी भी कई मोहल्लों में वायरल से लोग पीड़ित है। जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी टीम के साथ पहुंचे और उन्होंने घर-घर जाकर मरीजों का हाल जाना। इस दौरान कैंप लगवाकर दवा का वितरण कराया गया।
इंद्रा नगर में बुखार से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार तड़के आठ वर्षीय रचना पुत्री विद्याराम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक रचना को कोई दिन से बुखार था। ठंड लगकर बुखार आ रहा था और डेंगू के भी लक्षण थे। तबियत खराब होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन इससे पहले ही बालिका की मौत हो चुकी थी।
पीपल नगर निवासी छह वर्षीय संदीप कुमार पुत्र शैलेंद्र कुमार की भी बृहस्पतिवार को बुखार से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, संदीप भी कई दिन से बुखार से पीड़ित था। प्लेटलेट्स कम होने के कारण तबियत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
कासगंज में कालेज प्रबंधक की हत्या का खुलासा: भतीजे ने रची थी खूनी साजिश, पैसों के विवाद पर कुल्हाड़ी से मार डाला

नगला अमान में 25 वर्षीय महिला नेहा यादव पत्नी पवन यादव की बृहस्पतिवार दोपहर अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला का डेंगू का इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन महिला की हालत बिगड़ती चली गई।
वहीं रहना निवासी जिगर (10) पुत्र बंटू सविता की भी बृहस्पतिवार शाम मौत हा गई। विगत कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने बताया कि डेंगू के लक्षण थे। प्लेटलेट्स काफी कम हो गई था। परिजनों ने बताया कि कृष्णा (16) को भी बुखार आ रहा है। वहीं संतनगर लाइनपार भावना (16) पुत्री दौजीराम की भी बृहस्पतिवार शाम मौत हो गई। विगत कई दिन से बुखार आ रहा था।
इधर, सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने इंद्रा नगर, पीपल नगर, सुभाष नगर, मायापुरी वाल्मीकि बस्ती में घर-घर दस्तक दी। स्वास्थ्य टीमों ने कैंप लगाकर मरीजों की जांच की और दवा का वितरण भी कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमें नगला अमान, एलान नगर में भी पहुंची। इन इलाकों में घर-घर में कई सदस्य बीमार हैं। कई मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है तो कई आगरा में इलाज करा रहे हैं।
बुखार से मौतों की जानकारी है। हमने स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर कैंप कराया। स्वयं और आशाओं के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों का हाल जाना है। बच्चों की मौत हुई है। उनमें डेंगू की जांच किसी की नहीं हुई है। हम फिर भी सावधानी के तौर पर अन्य लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करा रहे हैं। डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ
12 में मिले डेंगू के लक्षण