{"_id":"5b8abab042c792465a6a63e2","slug":"two-children-die-after-drowning-in-pond-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलने गए दो मासूमों की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलने गए दो मासूमों की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sun, 02 Sep 2018 08:11 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के कुर्रा क्षेत्र में दो मासूम खेलने के लिए जाते समय तालाब में गिर गए। जानकारी होने के बाद जब तक दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के चलते तालाब का पानी गली में भर गया था। इस कारण यह हादसा हुआ।
थाना क्षेत्र के बोझी चंदरपुर निवासी दिनेश चंद्र सक्सेना का सात वर्षीय पुत्र अंश व करन बाथम उर्फ पप्पू का छह वर्षीय पुत्र बंसू शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे घर के बाहर खेल रहे थे। खेलते खेलते वह मकान के पीछे बने तालाब तक पहुंच गए।
वो से खरंजे पर पैदल चलकर आगे जा रहे थे। शुक्रवार की रात हुई बारिश के चलते तालाब का पानी गली में भरा हुआ था। इस कारण वहां से गुजरते समय बच्चों को रास्ता पता नहीं चला और दोनों तालाब में गिर गए।
विज्ञापन
मार्ग से गुजर रहे लोगों की नजर जब तालाब में डूब रहे बच्चों पर गई तो लोग बचाने के लिए दौड़ पड़े। जब तक बच्चों को तालाब से निकाला गया दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी होने के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया। गांव में भी मातम छा गया।