फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two children are still on ventilator

Agra News: दो बच्चे अब भी है वेंटीलेटर पर

Sun, 25 Feb 2024 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 25 Feb 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two children are still on ventilator
कासगंज। ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल दो बच्चों की हालत में अभी सुधार नहीं हो रहा है। उनका इलाज अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दोनों ही बच्चे वेंटीलेटर पर हैं। उनके रक्तचाप में सुधार नहीं हो सका है। बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जबकि जिला अस्पताल में भर्ती 6 अन्य घायलों की सेहत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सभी अपने गांव कसा पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली के हादसे में 23 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, 9 लोग घायल हुए थे। जबकि 6 को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, इसके अलावा तीन को अलीगढ़ रेफर किया गया। जिला अस्पताल में आर्यन, कुंवरपाल, मॉडल, दीक्षा, अवनीश और पायल भर्ती थे। जिनका उपचार चिकित्सकों की टीम के द्वारा किया गया। देर सायं तक उनकी सेहत में सुधार होने लगा। उसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। वहीं अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में गंभीर अवस्था में दिव्यांशु, उसकी मां रूबी व एक अन्य बालक आदित्य को रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में दोनों बच्चों को वेंटीलेटर पर सघन चिकित्सा में रखा गया। जबकि रूबी का प्राथमिक उपचार किया गया और भर्ती नहीं किया गया। रूबी अपने बेटे दिव्यांशु और आदित्य की देखरेख में जुटी रही। रविवार को भी इन बच्चों की स्थिति में सुधार नहीं बताया गया। दोनों की स्थिति गंभीर बताई गई। दोनों बच्चे अभी भी वेंटीलेटर पर हैं। बताया गया कि बच्चों का रक्तचाप सही नहीं हो पा रहा। वेंटीलेटर सपोर्ट के बाद भी हालत में सुधार नहीं हो रहा।
विज्ञापन


वर्जन-
- जिला अस्पताल में जिन घायलों का उपचार किया जा रहा था उनकी सेहत में उपचार होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि अलीगढ़ में दो बच्चों का इलाज चल रहा है- डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed