फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two children and 13 women fell ill due to food poisoning in mathura

मथुरा: शादी वाले घर में खाना खाने के बाद दो बच्चे और 13 महिलाएं हुईं बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Fri, 02 Jul 2021 07:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Jul 2021 07:24 PM IST
सार

बरात जाने के बाद दूल्हे के घर आईं रिश्तेदार महिलाएं गुरुवार रात को खाना खाकर सो गईं थी। शुक्रवार की सुबह जब बरात लौटी तो घर में सभी सोते रहे। यह देखकर बराती हैरान रह गए। 

विज्ञापन
Two children and 13 women fell ill due to food poisoning in mathura
अस्पताल में भर्ती महिला और युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में शादी वाले घर में खाना खाने के बाद दो बच्चे और 13 महिलाएं बेहोश हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने भोजन के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन


रिफाइनरी क्षेत्र के गांव भाहइ में गुरुवार को ईदल सिंह पुत्र रतन सिंह की बरात राजस्थान गई थी। बरात जाने के बाद रात को घर पर रुकी महिलाओं और बच्चों ने खाना खाया और उसके बाद सो गए। शुक्रवार की सुबह जब बरात वापस आई तो घर में कोई जागा नहीं था। इससे गांव में हड़कंप मच गया।   
विज्ञापन


पुलिस ने बताया फूड प्वाइजनिंग का मामला
आनन-फानन पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बच्चों सहित 13 महिलाओं को अस्पताल में बेहोशी की हालत में भर्ती कराया। थाना प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि बरात जाने के बाद सभी रिश्तेदार महिलाओं ने खाना खाया था। सभी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी के होश आने पर स्थिति साफ हो पाएगी। डीओ डॉ. गौरी शंकर ने बताया कि पूड़ी और सब्जी के दो सैंपल लेकर जांच के सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है कि भोजन में क्या मिलाया गया, जिससे लोग बेहोश हो गए। 

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल ने बताया कि अस्पताल में 13 महिलाएं और दो बच्चे भर्ती कराए गए हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है। सभी की तबियत में सुधार हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed