{"_id":"6925dcdf8a6a9f7e2e0354d3","slug":"two-cars-collide-head-on-six-people-injured-kasganj-news-c-175-1-kas1003-139981-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो कारों में आमने-सामने टक्कर, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो कारों में आमने-सामने टक्कर, छह लोग घायल
विज्ञापन
फोटो23हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार ।संवाद
कासगंज। मानपुर नगरिया में श्रीराम पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम दो कारों की भिडंत हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
सोरोंजी कोतवाली पुलिस के अनुसार, बदायूं जनपद के उझानी थाना में गांव भवानीपुर निवासी निर्मला देवी कार से उझानी से छर्रा जा रही थीं। मानपुर नगरिया में श्रीराम पेट्रोल पंप के पास उनकी कार आगरा से चंदौसी की तरफ जा रही कार से टकरा गई। दूसरी कार में संजीव, उनकी पत्नी रूबी, आयुषी, शेफाली और उनका बेटा रितिक सवार थे। हादसे में कारों में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।
राहगीरों से हादसे की सूचना पुलिस को दी। एंबुलेंस से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सोरोंजी भेज दिया गया। सोरोंजी कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि दो कार आमने-सामने टकरा गईं जिसमें सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।