{"_id":"61d091e97c76ec58ec4074ed","slug":"two-businessmen-caught-selling-illegal-liquor-mainpuri-news-agr5197633195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की बिक्री कर रहे दो धंधेबाज पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब की बिक्री कर रहे दो धंधेबाज पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बेवर और कुसमरा में पुलिस ने क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री कर रहे चार लोग गिरफ्तार किए। बेवर में दो लोगों के कब्जे से देसी शराब के कई क्वार्टर मिले। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर सूचना मिली कि कुछ लोग क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री कर रहे हैं।
इस सूचना पर जनौरा पुल के पास से अंकित निवासी सलेमपुर थाना नबावगंज जनपद फर्रुखाबाद और महमूदिया रोड के पास से सुनील सिंह निवासी गांव जोगा को पकड़ा। दोनों के कब्जे से 66 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई। पूछने पर बताया कि वह रात में ठेका बंद होने के बाद शराब की बढ़े हुए दाम में बिक्री कर रहे थे। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। वहीं कुसमरा में नववर्ष की पूर्व संध्या पर चौकी पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो धंधेबाज गिरफ्तार किए। उनके कब्जे से कच्ची शराब मिली।
चौकी इंचार्ज रूपेश कुमार ने बताया कि सूचना पर गांव बुढौली में दबिश के दौरान प्रमोद कुमार और परशुरामपुर से सूरज को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से कच्ची शराब बरामद हुई। मौके पर मिले लहन को फैलाकर नष्ट कर दिया गया।