फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two buses increased on Delhi route for passengers

Agra News: यात्रियों के लिए दिल्ली मार्ग पर बढ़ाई दो बसें

Sat, 11 May 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 11 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two buses increased on Delhi route for passengers
यात्रियों के लिए दिल्ली मार्ग पर बढ़ाई दो बसें
विज्ञापन

-डिपो की 18 बसें भेजी गई हैं चुनाव कराने के लिए

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए दिल्ली मार्ग पर दो बसें बढ़ाई गई हैं। मैनपुरी डिपो की 18 बसें लोकसभा चुनाव कराने के लिए गई हुई हैं। बसों की संख्या कम होने से दिल्ली मार्ग पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की सहूलियत के लिए दिल्ली जाने वाली बसों के संचालन के समय में भी बदलाव किया गया है।

लोकसभा चुनाव कराने के लिए 8 मई को मैनपुरी डिपो की 18 बसों को भेजा गया है। यह बसेंं दिल्ली मार्ग पर संचालित की जाती हैं। इससे दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या कम हो गई है। बसें कम होने से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए बसों के संचालन का समय भी बदला गया है। दूसरे डिपो से मैनपुरी होकर दिल्ली जाने वाली बसों की संख्या भी कम हो गई है।
विज्ञापन


दिल्ली मार्ग पर जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए दो बसें बढ़ा दी गई हैं। हर 45 मिनट बस को संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद भी यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। शाम आठ बजे के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है लेकिन बसों की कमी रहती है। इटावा की ओर मैनपुरी होकर दिल्ली जाने वाली बसों की संख्या भी कम हो गई है। इटावा, औरैया, हमीरपुर, राठ, उरई डिपो की बसें बहुत कम संख्या में पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव के लिए डिपो की 18 बसें 8 मई का भेजी गई हैं। दूसरे डिपो की बसें भी कम आ रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। परेशानी दूर करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

संजीव कुमार, एआरएम मैनपुरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed